हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home कैथल पानी निकासी न...

    पानी निकासी न होने से घरों में घुस रहा पानी

    Kaithal News
    Kaithal News: बारिश के बाद पानी से लबालब भरी गली

    राजौंद (सच कहूँ /हवा सिंह)। Rajound News: राजौंद कि वार्ड नंबर 9 की गली में बरसात का पानी भरने से वार्ड के लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अगर थोड़ी सी बरसात हो जाए तो सारा पानी गली के साथ-साथ लोगों के घरों में भी भर जाता है। जिसे लेकर लोगों ने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई न होने से लोगों में भारी रोष है। Kaithal News

    जानकारी देते हुए वार्ड नंबर 9 निवासी ने बताया कि पिछले लंबे समय से गली नीची है, जिसके कारण थोड़ी सी बरसात हो जाएं तो गली के साथ-साथ पानी घरों में घुस जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे हुई बरसात के बाद पूरी गली जहां पानी से भर गई। वहीं कई घरों में भी पानी घुस गया। हालांकि बरसात के बाद धूप निकल आई लेकिन गली में पानी लबालब भरा रहा।

    गली का निर्माण करवाकर पानी निकासी का प्रबंध किया जाए | Kaithal News

    उन्होंने बताया कि पानी निकासी न होने कारण उनका गली से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। बरसाती मौसम के चलते मच्छरों की मार भी सहने को मजबूर होना पड़ रहा है वही मौसम जनित बीमारियों को भी झेलने के लिए विवश होना पड़ा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी निकासी के साथ-साथ गली का निर्माण करवाया जाए ताकि उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

    यह भी पढ़ें:– अमन अरोड़ा ने लोगों की सुनी समस्याएं, मौके पर ही किया समाधान