हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गुरु ने दिलाय...

    गुरु ने दिलाया मान, भाई के साथ बहन ने दिया पिता की अर्थी को कंधा

    सचखंडवासी मेजर सिंह का अंतिम संस्कार

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। महिला उत्थान के लिए डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा किए गए सार्थक प्रयास रंग लाने लगे हैं। अब बहनें अपने भाई के साथ आगे बढ़कर अपने परिजनों की अर्थी को कंधा देने लगी है वही अकेली बेटियां अपने परिजनों को पुत्रों की कमी महसूस नहीं होने दे रही। बेटियां समाज की कुरीतियों को त्याग कर बेटों के फर्ज निभा रही हैं। कुछ ऐसा ही सार्थक प्रयास किया है दौलतपुरा निवासी मेजर सिंह इन्सां की पुत्री व पुत्रवधू ने। डेरा सच्चा सौदा की मौजपुर धाम बुधरवाली शाखा के पुराने जिम्मेवार सेवादार मेजर सिंह इन्सां निवासी दौलतपुरा केसरीसिंहपुर बीते दिवस मालिक की गोद में जा विराजे। मेजर सिंह के सचखंडवासी होने पर परिजनों में दुख की घड़ी थी पर ऐसे में भी इस प्रेमी परिवार ने अपने पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा का अनुसरण करने का अवसर नहीं खोया।

    मेजर सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान पहले पुत्र इकबाल सिंह के साथ पुत्री मनदीप कौर व पुत्रवधू इकबाल कौर ने आगे बढ़कर अपने दिवंगत पिता व ससुर की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार की रस्म भी डेरा सच्चा सौदा की मयार्दा के अनुसार विनती का शब्द बोल कर पूरी की गई। अंतिम संस्कार के समय परिजनों रिश्तेदारों ग्रामीणों के साथ डेरा सच्चा सौदा की साध संगत उपस्थित रहीं। विदित रहे कि डेरा सच्चा सौदा की शाखा मौजपुर धाम बुधरवाली  में फ्रूट कैंटीन समिति के पुराने सेवादार मेजर सिंह का बीते दिवस निधन हो गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here