हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नौकरी दिलाने ...

    नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले के गिरोह का पर्दाफाश, पाँच गिरफ्तार

    Gang of fraudsters exposed sachkahoon

    मोबाइल फोन व सिम कार्ड व 1 लाख 80 हजार रुपये बरामद

    फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया)। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाना प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने दबिश देकर अलग-अलग राज्यों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान अली निवासी बदरपुर नई दिल्ली, असरफ निवासी गौतम बुद्ध नगर उ.प्र. हाल जाकिर नगर जामिया नगर दिल्ली, यूनिश खांन निवासी मथुरा उ0 प्र0, साहिद निवासी आगरा उ0 प्र0, मामुद्दीन निवासी आगरा उ0 प्र0 के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर बसंत ने रविवार को बताया कि सेक्टर 21 फरीदाबाद के रहने वाले शिकायतकर्ता ने थाना साइबर अपराध पुलिस को एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि प्रतिष्ठित नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग तरह की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय पर कुल 3 लाख अपने खातों में ट्रान्सफर करवा लिए।

    बाद में पता लगा कि एक घटिया नौकरी दिला रहे थे। उपरोक्त आरोपी लोगों के बारे में सभी डिटेल्स व निजी जानकारियां हासिल कर फिर उनके पास फोन करके उनको विभिन्न प्रकार की प्रतिष्ठित नौकरी दिलवाने के नाम पर झांसा देकर पैसे खातों में डलवा लेते थे। शिकायतकर्ता को नौकरी नहीं मिल सकी तो उसको अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ था, जिस पर उसने शिकायत थाना साइबर अपराध को दी। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन व सिम कार्ड व 180000/- रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने एनसीआर में करीब 60 वारदातों बारे खुलासा किया गया है, जो सभी को सूचित किया जा चुका है। पुलिस की जांच में आरोपियान के फर्जी बैंक खाते में पिछले 1 साल में करीबन 70 लाख रुपए का लेन देन पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।