हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश उत्तर प्रदेश:...

    उत्तर प्रदेश: पैतृक गांव पहुंचा गैंगस्टर मुन्ना का शव

    Gangster, Munna, death Body,Village

    पत्नी सीबीआई से जांच कराने की मांग

    बागपत (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद मंगलवार सुबह उनका शव उनके पैतृक गांव जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के पुरे दयाल गांव पहुंचा। शव के गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुन्ना बजरंगी के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को ही किया जाएगा। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। इस बीच मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पति की हत्या के मामाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

     गांव में पसरा सन्नाटा

    5वीं तक पढ़े मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उसके पैतृक जिला जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरे दयाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मुन्ना के परिजन सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। मुन्ना बजरंगी के परिजनों ने कहा कि मुन्ना हमारे गांव का शेर था जो आज चला गया। हम उसकी मौत से काफी दुखी हैं। परिजनों ने योगी सरकार से बागपत जेल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।