हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा धर्मनगरी कुरु...

    धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में “मन की बात” की गूंज — गीता शर्मा और हन्नु चक्रपाणि ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया

    Pehowa News
    Pehowa News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में “मन की बात” की गूंज — गीता शर्मा और हन्नु चक्रपाणि ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: बूथ नंबर 128 पर आज “मन की बात” कार्यक्रम के 128वें संस्करण को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य गीता शर्मा, तथा जिला प्रमुख (मन की बात) हन्नु चक्रपाणि ने विशेष रूप से भाग लिया। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि “मन की बात” देश को नई दिशा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रभक्ति की ताकत देने वाला एक प्रेरक अभियान है। Pehowa News

    गीता शर्मा ने कहा कि “मन की बात” समाज की भावनाओं को समझने और जनता को राष्ट्रहित में जोड़ने का प्रधानमंत्री का अनूठा माध्यम है। उन्होंने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री के आगमन पर हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि आज की मन की बात में कुरुक्षेत्र का जिक्र होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। हन्नु चक्रपाणि जिला प्रमुख (मन की बात) हन्नु चक्रपाणि ने भी प्रधानमंत्री का संदेश सुनते हुए अत्यंत गर्व महसूस किया। उन्होंने कहा की जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कुरुक्षेत्र की पावन धरती का नाम लिया, तो दिल गर्व से भर उठा। यह हमारे क्षेत्र की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता का राष्ट्रीय सम्मान है। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पत्र भी वितरित किए गए, जिससे संगठन की एकजुटता और जनसंपर्क को नई ऊर्जा मिली। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– Weather Alert: इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश, येलो अलर्ट जारी