हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गहलोत ने दी अ...

    गहलोत ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

    Jaipur News
    Sanjeevani scam case: सीएम गहलोत की अपील पर सुनवाई पूरी

    Women Empowerment | महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक

    जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day)के अवसर पर महिलाओं को शुभाकामनाएं देते हुये कहा कि यह दिन महिला सशक्तीकरण और उनके स्वाभिमान का प्रतीक है। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि आज महिलाएं शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। राज्य की बेटियों ने भी हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ लेकर महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं। गहलोत ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आह्ववान किया है कि वे महिलाओं के प्रति असमानता और रूढ़िवादिता के व्यवहार को समाप्त करने के लिए आगे आएं।

    International Women’s Day | महिला दिवस महिलाओं के योगदान को याद करने का दिन: मिश्र

    राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह महिलाओं की आकाक्षांओं, सघंर्ष, उपलब्धियों और योगदान को याद करने का दिवस है। मिश्र ने कहा कि ‘आज, महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, इसके बावजूद बालिकाओं की संख्या कम होने, बाल विवाह, दहेज, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अनेकों स्तरों पर शोषण व भेदभाव जैसी बुराइयां मौजूद हैं।

    • हमें इन बुराइयों को दूर करना होगा।
    • पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को प्रवीणता के साथ महिलाएं निभाना जानती है।
    • तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाएं मेहनत एवं सहनशीलता से कामयाबी हासिल कर रही हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।