हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home रंगमंच Haryanvi Cult...

    Haryanvi Culture: जर्मनी डेलिगेशन ने किए हरियाणवी संस्कृति के दर्शन

    Kurukshetra
    Kurukshetra: विरासत हैरिटेज में पहुंचे जर्मनी का डेलिगेशन।

    बोले, हैंडमेड हरियाणवी फुलझड़ी यूनिक क्राफ्ट ऑफ हरियाणा | Kurukshetra

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Haryanvi Culture: हरियाणवी कल्चर एंड हैंडमेड फुलझड़ी इज दि यूनिक क्राफ्ट ऑफ हरियाणा, हरियाणा हैव इट्स रिच कल्चर एण्ड हेरिटेज ये शब्द जर्मनी डेलिगेशन की प्रतिनिधि एंजिलिका हॉफ ने विरासत दि हेरिटेज विलेज के अवलोकन के पश्चात कहे। हरियाणा में जर्मनी का डेलिगेशन कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हरियाणा के सांस्कृतिक स्थलों के अवलोकन के लिए विरासत में पहुंचा। Kurukshetra

    विरासत के संयोजक डॉ. महासिंह पूनिया ने बताया कि टीडीआई स्कूल कुंडली के प्राचार्य डॉ. हरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जर्मनी के 10 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल विरासत में पहुंचा। इस अवसर पर विरासत की ओर से प्रतिनिधिमंडल का लोक पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के परिवहन के साधनों का अवलोकन किया। इस मौके पर विरासत की ओर से अभिनव पूनिया एवं डॉ. महासिंह पूनिया ने हरियाणवी संस्कृति के विविध पहलुओं से जुड़ी हुई जानकारी प्रतिनिधिमंडल को दी। उन्होंने हरियाणा की पुरातन वस्तुओं का अवलोकन किया।

    पुराना दरवाजा देख जर्मनी वासी हुए अभिभूत | Kurukshetra

    विरासत के मुख्य गेट पर लगे सौ साल से अधिक पुराने दरवाजे को देखकर जर्मनी वासी अभिभूत हो उठे। इस अवसर पर मंयंक शर्मा ने उन्हें विरासत के भावी योजनाओं एवं सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विरासत की ओर से प्रतिनिधिमंडल की मुखिया एंजिलिका हॉफ को हाथ से बनी हुई फुलझड़ी उपहार के रूप में भेंट की। हाथ से बनी फुलझड़ी को देखकर मैडम हॉफ और प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य अभिभूत हो उठे। इस मौके पर जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने मैडम लियोनी मास, सबरीना, सलीना, लौरा, एनेलिया, माहिम सहित अनेक सदस्यों ने विरासत का अवलोकन किया।

    यह भी पढ़ें:– Sarkari Loan Yojana: बिजनेस शुरू करना हुआ आसान, सरकार दे रही 10 लाख का लोन, आज ही करें आवेदन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here