हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More

    Family ID News: आपकी फैमिली आईडी, आपका अधिकार,आज ही बनवाएं

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: आपकी फैमिली आईडी, आपका अधिकार,आज ही  बनवाएं

    फैमिली आईडी: परिवार की पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ अब बस 5 मिनट की दूरी पर, नजदीकी जन सुविधा केंद्र या पंचायत कार्यालय में अथवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Family ID News: जनपद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार की  फैमिली आईडी अवश्य बनवाएं। यह पहल परिवार को एक पहचान देने और सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। Ghaziabad News

    फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया बेहद सरल और तेज है। नागरिक  नजदीकी जन सुविधा केंद्र या पंचायत कार्यालय में जाकर अथवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर या क्यूआर  कोड स्कैन कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

    प्रशासन के अनुसार, फैमिली आईडी बनाने के ये  प्रमुख लाभ | Ghaziabad News

    सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक शीघ्र एवं पारदर्शी रूप से पहुँचना।प्रमाण पत्र निर्गमन प्रक्रिया में तेजी।योजनाओं के लिए पात्र नागरिकों की स्वतः पहचान और नामांकन।स्किलिंग और रोजगार योजनाओं में प्राथमिकता। आवेदन करते समय यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर मोबाइल से लिंक हो और ई-केवाईसी (ओटीपी  के माध्यम से)  पूर्ण किया गया हो। जनपद प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द अपनी फैमिली आईडी बनवाकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। अधिक जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर  1076 पर संपर्क किया जा सकता है।