हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद महा...

    गाजियाबाद महापौर सीट महिला के लिए हुई आरक्षित

    Ghaziabad News

    यूपी सरकार के नगर विकास विभाग ने की घोषणा

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग ने नगर निकायों के अध्यक्ष की सीट के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। गाजियाबाद नगर निगम में महापौर की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई है। नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर, मुरादनगर और लोनी में चेयरमैन की सीट भी महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसके अलावा नगर पंचायत निवाड़ी में चेयरमैन की सीट अनारक्षित है।

    नगर पंचायत पतला में चेयरमैन की सीट पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत डासना में चेयरमैन की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इधर नगर पंचायत फरीदनगर में चेयरमैन की सीट अनारक्षित हुई है। सात दिन के अंदर आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद सुनवाई होगी और नगर निकायों में आरक्षण पर अंतिम मोहर लगेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here