हमसे जुड़े

Follow us

11.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद महा...

    गाजियाबाद महापौर ने यूजर चार्ज और 1702 दुकानों के किराए को  निर्णायक समिति गठित कर, नगर आयुक्त को लिखा पत्र 

    Ghaziabad News
    गाजियाबाद महापौर ने यूजर चार्ज और 1702 दुकानों के किराए को  निर्णायक समिति गठित कर, नगर आयुक्त को लिखा पत्र 

    यूजर चार्ज और दुकानों के  किराया को बनी, दोनों समितियों में अधिकारियों को शामिल कर त्वरित कार्रवाई करें : महापौर  | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। नगर निगम की करीब 1702 दुकानों, ठिए के किराए में बढ़ोतरी आदि निर्णय के लिए और यूजर चार्ज की निगरानी, जाँच के लिए पाषदों की समिति गठित कर लिस्ट महापौर ने नगरायुक्त को भेजी। पार्षदों की समिति में अधिकारीयों को  शामिल करने को महापौर सुनीता दयाल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा। पत्र के जरिए नगर आयुक्त को अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि मैं. स्पैरो सोफटेक प्रा० लि० के माध्यम से यूजर चार्ज क्लैक्शन कराने हेतु जो कार्य दिया गया है, उसकी लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है। Ghaziabad News

    इस विषय को निगम सदन की बैठक 26 सितम्बर 2023 में पार्षदों ने कहा था। जिसमें  पार्षदों और अधिकारियों की  एक संयुक्त समिति का गठन कर निर्णय लिया जाना है। पत्र में उन्होंने नगर आयुक्त  से दोनों समितियों में अधिकारियों को शामिल कर कार्रवाई के लिए कहा है। जिसमें इन पार्षदों को समिति के  सदस्यों के रूप में  नामित किया जाता है। महापौर ने इस समिति में नगर आयुक्त से अधिकारियो ं को शामिल कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।

    निगम की 1702 दुकानों  के किराए पर निर्णय लेने वाली पार्षदों की समिति

    वार्ड-59 पार्षद राजीव शर्मा, वार्ड -49 से वीरेन्द्र त्यागी,वार्ड -15 से पूनम सिंह, वार्ड -39 से पार्षद उदित मोहन को  निर्णायक समिति में शामिल किया गया है। इसके अलावा निगम के अधिकारी भी इस समिति में शामिल किए जायेंगे।

    यूजर चार्ज समिति में ये है पार्षद, अधिकारी  भी शामिल होंगे

    समिति में वार्ड-84 से पार्षद प्रवीण चौधरी, वार्ड -67  से अजय शर्मा, वार्ड -73 से  राजीव भाटी वार्ड -33 से धीरेन्द्र यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा समिति में नगर आयुक्त  से अधिकारियों को नामित कर कार्यवाही करने  को  कहा है। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– ”महिलाओं के प्रति बेतहाशा बढ़ते अपराध के खिलाफ राज्यपाल दखल दें”

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here