हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद पुल...

    गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े

    Ghaziabad
    Ghaziabad गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 01 पिस्टल, 04 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद की गई।एसीपी शालीमार गार्डन,अतुल कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त 2025 को थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा अपराधिक घटनाओं के दृष्टिगत थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में डीएवी कट पर चेकिंग की जा रही थी तभी मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति सवार लोहिया पार्क की तरफ से आते दिखाई दिए पास आने पर पुलिस पार्टी द्वारा टार्च की रोशनी से चैकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया तो नही रुके और अपनी मोटर साइकिल को तेजी से बीएसएनएल ऑफिस वाली गली की तरफ मोड़कर भागने लगे।

    तभी पुलिस टीम को शक हुआ और भाग रहे व्यक्तियों का पीछा किया गया तो मोटर साइकिल पर तेजी से भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम को आते देख, अपनी मोटर साइकिल को और तेजी से भगाने लगे और बारिश का पानी भरे होने के कारण बीएसएनएल ऑफिस वाली गली में कूड़े के ढेर के आगे अचानक फिसल कर गिर गए और पुलिस पार्टी को पीछे आता देख भाग रहे बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधा फायर किया गया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किया गया। जिसमें भाग रहे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई । जिससे एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश ने मौके से भागने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा कर उसे पकड लिया गया।

    पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कल्लू उर्फ कृष्ण पुत्र मेहरचन्द निवासी ग्राम शरीफावाबाद राजपुर पोस्ट फरूखनगर तहशील लोनी थाना टीलामोड गाजियाबाद और मुठभेड़ में घायल जोगिंदर बली पुत्र ओमप्रकाश पता ग्राम बली तहसील बागपत थाना बागपत के रूप में हुई है।जिनके कब्जे से 01 पिस्टल, 04 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस व 01 मोटर साइकिल बरामद हुआ। घायल बदमाश को उपचार हेतु एमएमजी अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जोगिन्दर बली उपरोक्त पर गाजियाबाद बागपत व विभिन्न जनपदो में लूट, स्नैचिंग, चोरी आदि से सम्बन्धित 30 से अधिक अभियोग पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त कल्लू उर्फ कृष्ण उपरोक्त पर 02 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।