हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली -नोएडा...

    दिल्ली -नोएडा के स्कूलों में बम की सूचना से जनपद के हुक्मरान रहे सतर्क 

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: दिल्ली -नोएडा के स्कूलों में बम की सूचना से जनपद के हुक्मरान रहे सतर्क 

    सतर्कता: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने चलाया चेकिंग अभियान | Ghaziabad News

    • बम की सूचना से दहशत में रहे अभिभावक,बच्चों को स्कूल लेने पहुंचे | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ/डॉ.रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: देश की राजधानी दिल्ली-नोएडा के स्कूल में मिले धमकी भरे ईमेल का असर गाजियाबाद के भी स्कूलों पर देखने को मिला। जैसे ही यह खबर फैली शहर के स्कूलों में अभिभावकों के फोन आने शुरू हो गए। स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों की ओर से पेरेंट्स के मोबाइल पर मैसेज भी प्रसारित किया गया कि उनका स्कूल पूरी तरह से सुरक्षित है, अभिभावक पैनिक न हों, आपके बच्चे और स्कूल पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आप अपने बच्चों को स्कूल से ले जाना चाहते हैं, तो वह ले जा सकते हैं। मैसेज जारी होने के बाद भी अभिभावक बडी संख्या में अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे। Ghaziabad News

    अभिभावकों के पहुंचने के कारण स्कूलों ने भी बच्चों को बीच क्लास में भेजना शुरू कर दिया। अधिकतर स्कूलों से मैसेज जारी होने के बाद अभिभावक अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे । डीपीएस स्कूल मेरठ रोड की प्रिंसीपल कैप्टन डॉ.दिनिशा भारद्वाज सिंह ने कहा कि दिल्ली में घटना के बाद से सभी अभिभावकों को मोबाइल पर पैनिक न होने के मैसेज भेजे गए हैं। लेकिन अगर कोई अभिभावक अपने बच्चों को लेने आ रहे हैं, तो बच्चों को उनके साथ भेजा जा रहा है। स्कूल में सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों के प्रवेश को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सिर्फ अभिभावकों को भी उनकी आईडी देखने के बाद ही स्कूल के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इतना ही नहीं कई स्कूलों ने तो छुट्टी की घोषणा करते हुए, अपने स्कूल बंद कर दिए और बच्चों को एहतियात बरतते हुए घर वापस भेज दिया ।

    क्या बोले, डीआईओएस | Ghaziabad News

    डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि स्कूलों को कहा गया है कि अगर उनके पास कोई मैसेज आता है, तो तत्काल पुलिस को इन्फॉर्म करें।

    यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार बरामदगी के आरोपी को कारावास की सजा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here