हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home देश खगड़िया में बो...

    खगड़िया में बोरवेल में गिरी बच्ची, मौत

    Bhilwara News

    पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ( Death In Borewell )

    खगड़िया (एजेंसी)। बिहार में खगड़िया जिले के भरतखंड पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में बुधवार सुबह बोरवेल में एक बच्ची के गिरने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शहरबन्ना गांव निवासी ब्रजेश शर्मा की छह वर्षीय पुत्री नेहरा कुमारी खेलने के दौरान अचानक घर के निकट बोरवेल में गिर गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इक्ट्ठे हो गये और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से जेसीबी मशीन द्वारा अगल-बगल की खुदाई कर बच्ची को निकालने के बाद तत्काल परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (Death In Borewell) सूत्रों ने बताया कि बोरवेल की गहराई करीब 30 फीट है जिसकी खुदाई पटवन के उद्देश्य से किया गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।