हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा होटल के कमरे ...

    होटल के कमरे में मिला युवती का शव

    Girl's Body Found sachkahoon

    बहादुरगढ़ की रहने वाली थी युवती

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। शहर थाना के अंतर्गत जींद रोड स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव मिला(Girl’s Body Found) है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह जींद रोड स्थित एक होटल के कमरे में युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का बारीकि से निरीक्षण किया। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की पहचान बहादुरगढ़ निवासी रीतू पुत्री ओमप्रकाश के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। बताया जा रहा है कि युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।

    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस होटल स्टाफ से इस बारे में पता करने में लगी है। होटल स्टाफ ने बताया कि युवती तीन दिन से यहां रह रही थी और युवती(Girl’s Body Found) को यहां पर कोई छोड़ कर गया था। पुलिस ने होटल स्टाफ के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here