हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर : योगा ...

    अबोहर : योगा चैंपियनशिप में 10 वर्ग आयु की बच्चियों ने दिखाया दमखम

    Yoga Championship

    खेल। पायल इन्सां, अनु व रशिका ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन | Yoga Championship

    अबोहर(सचकहूँ-सुधीर अरोड़ा)। विगत दिनों जिला स्तरीय योगा चैंपियनशिप का आयोजन (Yoga championship) गोपी चंद आर्या महिला कॉलेज में किया गया, जिसमें गांव केरा खेड़ा के माया देवी मेमोरियल आदर्श स्कूल के बच्चों द्वारा अंडर-10 वर्ग आयु में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। उनकी होंसला अफजाई के लिए दीवाली के त्यौहार पर चयनित विद्यार्थियों को जिला फाजिल्का के योग एसोसिएशन द्वारा सर्टीफिकेट बांटे गए। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर डॉ.नीतनेम,डॉ.मोहन सिंह थे।

    मुख्यातिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को प्रसंशा पत्र प्रदान कर बढ़ाया गौरव

    इसके इलावा स्कूल के प्रिंसिपल बलराज सिंह व स्कूल डॉयरेक्टर राज कुमार व स्कूल के अध्यापगण मौजूद थे। उक्त प्रतियोगिता में केरा खेड़ा स्कूल के बच्चों अनु, पायल इन्सां,राशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाग लिया था। पायल इन्सां सुपुत्री पवन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिस पर मुख्यातिथियों द्वारा उन्हें प्रसंशा पत्र प्रदान कर गौरव बढ़ाया गया।

    बेटियों ने अपने माता पिता,गांव व स्कूल का नाम किया रोशन

    • स्कूल प्रिंसीपल ने कहा कि तीनों बेटियों ने अपने माता पिता,गांव व स्कूल का नाम रोशन किया है।
    • इनसे अन्य भी प्रेरणा जरूर लें ये आजकल की बेटियां भी बेटों से पिछे नहीं है।
    • ‘बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ’ के परिणाम स्वरूप है।
    • उन्होंने कहा कि इन्हें इसी तरह इन्हीं सफलताओं से बढिया कामयाबी हासिल हो।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।