हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Indian Air Force: जयपुर में जलमहल के ऊपर एयर शो की झलकियां

    Jaipur News
    जयपुर में जलमहल के ऊपर हुआ एयर शो

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। जलमहल पर वायुसेना (Indian Air Force) के 9 हॉक विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान सूर्य किरण के एयर शो को देखने के लिए आमेर रोड (Amer Road) पर भीड़ लगी रही। करीब एक घंटे तक सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने एयर शो किया। इसमें तीन पायलट जयपुर के रहे। सभी विमानों ने जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी। दरअसल, आमेर रोड स्थित जलमहल पर वायुसेना स्टेशन में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। Jaipur News

    रविवार को भी होगा एयर शो | Jaipur News

    अब रविवार को भी एयर शो किया जाएगा। एयर शो युवा पीढ़ी ‘भारतीय वायुसेना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया है। इसके लिए जयपुर शहर और आसपास के इलाकों से आमजन और स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे। आपको बता दें साल 1996 में ‘सूर्यकिरण’ की स्थापना हुई थी। सूर्यकिरण वायुसेना की 52वें स्कवाड्रन का हिस्सा है। Jaipur News

    ये टीम इंडियन एयरफोर्स की एयरोबैटिक्स प्रदर्शन टीम है। इस टीम में 13 पायलट होते हैं। इसमें से केवल 9 एक साथ उड़ान भरते हैं। केवल लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पायलटों को इसके लिए चुना जाता है। इनके पास किरण एयरक्राफ्ट चलाने का 1,000 घंटे और लगभग 2,000 घंटे का लड़ाकू उड़ान अनुभव होता है। पायलटों के अलावा टीम में फ्लाइट कमांडर, एक प्रशासक और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर होते हैं। यह टीम देश के कई हिस्सों में एयर शो के जरिए हवा में करतब दिखा चुकी है। Indian Air Force

    यह भी पढ़ें:– Earth: नासा ने रची इतिहास की नई कहानी, धरती से बड़े इस ग्रह पर भी है जीवन-पानी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here