हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home कारोबार 10 सालों के न...

    10 सालों के निचले स्तर पर वैश्विक विकास दर : संरा

    Global Economy

    जेनेवा (एजेंसी)। वर्ष 2019 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार पिछले एक दशक के निचले स्तर पर रही। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। संरा ने विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 2020 पर अपनी रिपोर्ट में बताया कि लंबे व्यापारिक विवाद के कारण 2019 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2.3 प्रतिशत से वृद्धि हुई।

    संरा की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2.5 प्रतिशत से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, लेकिन व्यापारिक तनाव, वित्तीय उथल-पुथल या भू-राजनीतिक तनावों में बढ़ोत्तरी होने पर इस वृद्धि दर में गिरावट आ सकती है। संरा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि व्यापक असमानताएं और गहराते जलवायु संकट दुनिया के कई हिस्सों में असंतोष को बढ़ावा दे रहे हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।