हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोनाली पोस्टम...

    सोनाली पोस्टमार्टम की सीडी देने से गोवा पुलिस का इनकार

    Sonali Phogat

    हिसार(सच कहूँ न्यूज)। भाजपा नेता Sonali phogat के पोस्टमार्टम की सीडी देने से गोवा पुलिस ने इनकार कर दिया है। सोनाली के परिवार ने सीडी मांगी थी। परिवार अब सीडी लेने के लिए सीबीआई से संपर्क करेगा। अगर सीबीआई ने भी सीडी नहीं दी तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। भाजपा नेता सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बताया कि उन्होंने गोवा पुलिस के अंजुना पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर को फोन किया और सोनाली के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की सीडी मांगी। इंस्पेक्टर प्रसल्ल देशाई ने कहा कि अब यह केस सीबीआई को हैंडओवर किया जा चुका है। ऐसे में पुलिस कोई भी साक्ष्य परिवार को नहीं दे सकती।

    भाई को कहा, सीबीआई से मांगों, कोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

    केस से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे जाएंगे। सीबीआई ही परिवार को सीडी दे सकती है। रिंकू ढाका ने कहा कि नियमों के अनुसार बोर्ड से कराए गए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की दो सीडी बनाते हैं। एक सीडी पुलिस के रिकॉर्ड में रहती है, दूसरी परिवार को सौंपी जानी चाहिए थी। गोवा पुलिस ने दोनों सीडी अपने पास रखी हुई हैं। ऐसे में एक सीडी परिवार को दी जानी चाहिए। रिंकू ढाका ने कहा कि सीडी के लिए सीबीआई से संपर्क करेंगे। अगर सीबीआई ने भी सीडी नहीं दी तो हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here