हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश खुदा ने अवतार...

    खुदा ने अवतार लिया

    param-pita-shah-satnam-ji

    अभिनंदन करने खुदा का रवि ने सिहांसन छोड़ा,
    पावन धरा पर दर्शनों हेतु देवों का गण दोड़ा ।
    देवों के बरसते पुष्पों ने समा बांध लिया ,
    पूज्य माता-पिता के घर जब , खुदा ने अवतार लिया ।।

    हर्षित मन सबका नृत्य करते भाव विभोर ,
    स्वागत में गुरु के बरस उठी घटा घनघोर ।
    शीतल हुई पवन ने भी सबका मन मोह लिया ,
    खोए – खोए चांद ने भी हर्ष का बिंदु टोह लिया ।।

    Param Pita Shah Satnam Singh Ji

    तारों के गढ़ में समूह नृत्य का भूचाल था ,
    ऊंचे – ऊंचे उछाल कर सागर का भी यही हाल था ।
    व्याकुल हुई लहरों ने भी खुशी के आंसू बरसाए ,
    महकती गंध ने नदियों के दिल भी हर्षाए ।।

    कांटों के बागों में फूलों की गंध महकी थी ,
    पाकर नूर खुदा का हर कली – टहनी चहकी थी ।
    हर तरफ बहारें छाने लगी ,
    बुराई नतमस्तक हो शर्माने लगी ।।

    Param Pita Shah Satnam Singh ji Sachkahoon

    पाप नाश हेतु खुदा ने यह दिन चुना था ,
    स्वयं अवतरित हुए खुदा ये पहली बार हुआ था ।
    मानुष के चोले में रूहानी ताकत ने उद्धार किया ,
    पाप की भट्टी में सड़ रहे जीवों को भव पार किया ।।

    एक ही नूर खुदा का एक ही स्वरूप हुए ,
    झलका नूर महका संसार , भ्रम सब दूर हुए ।
    मिटाकर दुख-दर्द भक्ति का ऐसा दीप जलाया ,
    रहमत कर सब जग को रूहानियत से महकाया ।।

    मैं मांगू दुआ ये तुमसे ,
    एक पल भी ना हो दूर मुझसे ।
    संभाल कर सब की रहमत बरसाते रहना ,
    गम में डूबे हुओ को भी हंसाते रहना ।।

    लेखक – कुलदीप स्वतंत्र

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here