हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home कारोबार सोने-चाँदी मे...

    सोने-चाँदी में बढ़त जारी

    gold

    मुंबई (एजेंसी)। वैश्विक बाजारों में पीली धातु में रही नरमी के बीच घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में मामूली तेजी देखी गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में आज सोना 81 रुपए यानी 0.17 प्रतिशत बढ़कर 46,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। सोना मिनी भी 59 रुपए यानी 0.13 प्रतिशत मजबूत होकर 46,247 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया।

    इस दौरान चाँदी 474 रुपए यानी 0.72 प्रतिशत उछलकर 66,602 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी मिनी भी 461 रुपए बढ़कर 66,633 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 5.5 डॉलर टूटकर 1,727.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.60 डॉलर लुढ़ककर 1,725.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.14 डॉलर चढ़कर 24.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर पहुँच गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।