हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Gold News: अमानत के तौर पर रखा सोना हड़पा, मुकदमा दर्ज

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज

    हनुमानगढ़। एक शख्स ने रुपए उधार देकर अमानत के तौर पर रखा सोना हड़प लिया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कोर्ट से प्राप्त इस्तगासा के जरिए दर्ज हुए मुकदमे में हरभजन सिंह (65) पुत्र वतन सिंह सैनी निवासी गांधीनगर वार्ड 16, जंक्शन ने बताया कि दीपक सोनी निवासी खुन्जा, जंक्शन सोने की वस्तु गिरवी रख पैसा देने का व्यवसाय करता है। उसके पुत्र समरजीत ने दीपक सोनी के पास 300 ग्राम सोना अमानत के रूप में रखकर कुछ रुपए एक रुपए सैकड़ा ब्याज प्रतिमाह के हिसाब से उधार लिए थे। Gold News Today

    रुपए उधार लेते समय समरजीत ने दीपक सोनी को कहा था कि वह उसके दिए गए उधार रुपए लौटा देगा व अपना सोना वापस ले लेगा। बाद में उसके पुत्र ने उक्त रुपयों का भुगतान दीपक सोनी को कर दिया। इस बीच उसके पुत्र समरजीत की मृत्यु हो गई। इससे दीपक सोनी के मन में यह सोचकर बेईमानी आ गई कि उसके पुत्र की मृत्यु हो गई है, इसलिए वह अमानत के तौर पर रखे गए सोने की वस्तु को हड़प लेगा।

    उसने दीपक सोनी से अपना सोना मांगा तो दीपक सोनी टाल-मटोल करने लगा। न ही उसे कोई हिसाब-किताब दिया। अप्रैल में उसने दीपक सोनी से अपना सोना मांगा तो दीपक सोनी ने सोना देने से इन्कार कर दिया व कहा कि उसने तो सोना हड़पना था सो हड़प लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दीपक सोनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल पप्पूराम मीणा के सुपुर्द की है। Gold News Today

    Hanumangarh: ‘बेखौफ होकर नशा बेच रहे तस्कर’! राजनीतिक संरक्षण के चलते नहीं कोई पुलिस कार…