हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Goldy Brar: ...

    Goldy Brar: Sidhu Moose Wala मर्डर केस में आया बड़ा अपडेट

    Gangster Goldy Brar
    Goldy Brar सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आया बड़ा अपडेट

    गोल्डी बरार का कबूलनामा, ‘हां, मैं मरवाया सिद्धू मूसेवाला, सलमान खान को भी नहीं छोड़ूंगा’

    Goldy Brar Confession Of Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मशहूर गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बड़ा कबूलनामा किया है। उसने कहा कि उसने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है। मूसेवाला की हत्या के लिए उसके पास अपने कारण थे। गोल्डी बरार यहीं नहीं रुके। Goldy Brar

    उन्होंने आगे कहा कि अब उनका अगला टारगेट सलमान खान हैं। जैसे ही उसे सलमान खान को मारने का मौका मिलेगा, वह उसे जरूर मारेगा। आपको बता दें कि गोल्डी बरार दुनिया के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में से एक है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने नोटिस जारी किया है।

    गोल्डी बरार ने मूसेवाला को क्यों मारा? Goldy Brar

    गोल्डी बरार ने इंटरव्यू में बताया कि आखिरकार उसने मूसेवाला को क्यों मारा। उन्होंने कहा कि ‘मूसेवाला बहुत घमंडी और बिगड़ैल था। उसके पास बहुत ज्यादा पैसा था। इससे वह अहंकारी हो गया।’ गोल्डी बराड़ ने आगे कहा कि मूसेवाला के पास बहुत पैसा और ताकत है। इन सबका वह दुरुपयोग कर रहा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “मूसेवाला ने भी हमें बहुत नुकसान पहुंचाया था। उसने कई बड़ी गलतियां की थीं। उसकी ये गलतियां माफ करने योग्य नहीं थीं।

    गोल्डी बरार ने खालिस्तान और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को लेकर क्या कहा? Goldy Brar

    इसके साथ ही गोल्डी बरार ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तान के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने दाऊद इब्राहिम के बारे में कहा कि जिन लोगों ने हमारे देश पर बमबारी की, उनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। बराड़ ने कहा कि वह पाकिस्तान में मौजूद आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा से बात करता था। बराड़ के मुताबिक रिंदा ने उनके और मूसेवाला के बीच एक समझौता कराया था। इसके साथ ही गोल्डी बरार ने यह भी बताया कि इसमें ड्रग डीलिंग शामिल नहीं है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here