हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश Punjab Highwa...

    Punjab Highway: खुशखबरी, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के इन जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, बचेगा समय

    Punjab Highway
    Punjab Highway: खुशखबरी, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के इन जिलों से होकर गुजरेगा ये नया हाईवे, बचेगा समय

    Punjab Highway:चंडीगढ़। अगर आप पंजाब से हिमाचल की खूबसूरत वादियों का सफर अक्सर करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है! जल्द ही एक नया नेशनल हाईवे बनने जा रहा है जो न केवल आपके सफर को आसान बनाएगा, बल्कि समय और ईंधन दोनों की बचत करेगा। जानकारी के अनुसार जालंधर से हिमाचल के मंडी तक बनने वाले एनएच-70 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट ने एक बार फिर गति पकड़ ली है।

    समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल का मालिक कौन? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

    क्या है योजना? Punjab Highway

    सरकार की नई योजना के तहत पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला एक नया नेशनल हाईवे मंजूर किया गया है। यह हाईवे अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा और दोनों राज्यों के बीच यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। हाईवे का प्रस्तावित रूट अब तक की भीड़भाड़ और खराब सड़कों से छुटकारा दिलाएगा, जिससे पर्यटकों, ट्रांसपोर्टर्स और स्थानीय लोगों को सीधा फायदा होगा।

    किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

    पर्यटकों को: चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर जैसे पंजाब के शहरों से मनाली, धर्मशाला, कसौली और शिमला जैसी जगहों पर जाने वालों का सफर अब और भी शानदार हो जाएगा। व्यापारियों को: पंजाब और हिमाचल के बीच सब्जिÞयां, फल, फर्नीचर, औद्योगिक सामान व अन्य उत्पादों का परिवहन अब तेज और सस्ता होगा। स्थानीय लोगों को: रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और यात्रा करना आसान होगा।

    क्या होंगे फायदे?

    सफर में बचेगा समय
    पेट्रोल-डीजल की होगी बचत
    दुर्घटनाओं में कमी आएगी
    ार्यावरण को होगा लाभ
    -पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    कब तक पूरा होगा हाईवे?

    हालांकि सरकार ने फिलहाल इसका निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, उम्मीद की जा रही है कि अगले 1 से 2 वर्षों में यह हाईवे पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।

    जनता में उत्साह

    स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच इस परियोजना को लेकर काफी उत्साह है।