अलविदा 2020 : जानें, जनवरी, फरवरी 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

Good-bye-2020

जनवरी …

1. नई दिल्ली। ले. जनरल बिपिन रावत ने देश के पहले चीफ आॅफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद संभाला।

  •  नई दिल्ली। रोजी रोटी के लिए घर और गांव छोड़कर दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में जाने वाले लोगों के लिए केन्द्र सरकार ने हरियाणा सहित 12 राज्यों में ‘‘वन नेशन, वन राशन’’ कार्ड लागू किया।
  •  चंडीगढ़। सुनील वशिष्ठ को हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी का निदेशक नियुक्त किया।

2. नई दिल्ली। अयोध्या पर गृह मंत्रालय ने एडिशनल सेक्रेटरी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में एक अलग डेस्क बनाया।

  • बीजिंग। हेलीकॉप्टर क्रैश में चीन के उप रक्षा मंत्री और चीफ आॅफ जनरल स्टाफ शेन यी मिंग की मौत हो गई।

3. चंडीगढ। हरियाणा सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बुढ़ापा और दिव्यांग पैंशन में 250 रुपये का इजाफा किया। साथ ही सभी जिला अदालतों और ट्रिब्यूनल में हिन्दी में कामकाज करने का ऐलान किया।

  •  बगदाद। इराक के बगदाद एयरपोर्ट पर देर रात अमेरिकी ड्रोन्स ने रॉकेट से हमला करके ईरान की इलीट कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और इराक के ईरान समर्थित संगठन पीएमएफ के कमांडर अब महदी अल मुहंदिस सहित आठ कमांडों को मौत के घाट उतार दिया।
  •  नई दिल्ली। भारत के मानव ठाक्कर मेन सिंगल के अंडर-21 आयु वर्ग में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बने।

4. भोपाल। शीर्ष निशानेबाज सौरभ चौधरी ने 63वीं राष्टÑीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
 

  • नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास का ऐलान किया।

5. नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रात को नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया।
6. चंडीगढ़। आॅपरेशन मेघदूत के नायक लेफ्टिनेंट जनरल प्रेमनाथ हून (91) का निधन हो गया।

  •  करमान। अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की अंतिम विदाई में भगदड़ से 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हो गए।

7. नई दिल्ली। 10 ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के दौरान बंगाल में हिंसा, 90 लोग गिरफ्तार किए गए।
 तेहरान। इमाम खोमेनी एयरपोर्ट पर यूक्रेन का बोइंग-737 विमान उड़ान भरते ही क्रैश होने से 176 लोगों की मौत हो गई।

  •  लंदन। भारतीय मूल के लेखक जसबिंदर बिलन को उनके उपन्यास ‘आशा एंड द स्पिरिट बर्ड’ के लिए प्रसिद्ध बाल साहित्य पुरस्कार मिला।

8. नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन और धोखाधड़ी मामले में हरियाणा स्थित एसआरएस समूह की 2500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की।
9. पुणे। भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 में हराकर सीरीज 2-0 से जीती।

  •  चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 15 फीसदी करने का ऐलान किया।
  •  मुंबई। आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके परिवार की ईडी ने 78 करोड़ की संपत्ति जब्त की।

10. नई दिल्ली। पाक की बॉर्ड एक्शन टीम (बैट) ने पुंछ जिले से सटी सीमा पर दो पोर्टरों की हत्या करके एक का सिर काटकर ले गई।

  •  जन नायक जनता पार्टी (जजपा) को चुनाव आयोग ने राज्य पार्टी के तौर पर सूचीबद्ध किया।
  •  भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने पहली बार नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्य पर सफल अरेस्टेड लैंडिंग की।
  • ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद का निधन हो गया।

11. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चैकिंग के दौरान एक कार में दो हिज्बुल आतंकियों के साथ डीएसपी देविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।
12. आईपीएस अधिकारी एपी माहेश्वरी को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

  • लाहौर हाईकोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व राष्टÑपति जनरल परवेज मुशर्रफ की मौत की सजा माफ कर दी।
  •  हरियाणा शिक्षा विभाग ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की वैधता को दो वर्ष बढ़ाकर सात वर्ष किया।

13. लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कुमार को दोबारा महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया।

  •  माछिल्ल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना की चौकी के हिमस्खलन की चपेट में आने से 6 जवान शहीद हो गए।

14. भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आईसीसी का वर्ष 2019 का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया। इंग्लैंड के बेन स्टॉक्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और विराट कोहली को वन और टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया।
15. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का ‘बाहुबली’ संचार उपग्रह जीसैट-30 यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन-5 प्रक्षेपण यान से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

  •  1993 में राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सीरियल ब्लास्ट के दोषी आतंकी जलीस अंसारी को कानपुर से गिरफ्तार किया गया।

16. करनाल से सांसद रहे अश्वनी चोपड़ा (63) का निधन हो गया।

  •  इटली के रोम में हुई वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज रेसलिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बजरंग पूनिया और महिला वर्ग में विनेश फौगाट ने गोल्ड मेडल जीते।

17. सोनीपत के नाहरी गांव के पहलवान रवि कुमार ने 61 किग्रा. भार वर्ग में रोम रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीता।
18. जगतप्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी के नए राष्टÑीय अध्यक्ष चुने गए।

  •  किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौ. शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन हो गया।

19. रेलवे प्रटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) रेलवे टिकटिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसके तार दुबई, पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े हुए थे।

  •  पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेन्द्र सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

20. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित हाफ ह्यूमनॉयड महिला रोबोट बनाया।

  •  केन्द्र ने विलय किए गए दो केन्द्र शांति क्षेत्रों दमन दीव व दादरा नगर हवेली का मुख्यालय दमन को बनाया।
  •  गृह मंत्री अनिल विज के साथ विवाद का सबब बना सीआईडी महकमा मुख्यमंत्री को आबंटित किया गया।
  •  जबलपुर। देश की सबसे बड़ी तोप ‘शारंग’ का एक और सफल परीक्षण किया गया। 40 से 50 किमी. तक मार करने में सक्षम।

21. असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया।
22. जननायक जनता पार्टी ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर आरोप लगाने वाले नारनौंद से अपने विधायक रामकुमार गौतम को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा।

  •  ललित होटल शृंखला चलाने वाले भारत होटल्स समूह पर छापेमारी में आयकर विभाग ने 1000 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति और काले धन का खुलासा किया।

23. पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली और सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)सहित सात को पद्म विभूषण और 16 पद्म भूषण और 18 पद्म श्री पुरस्कार का ऐलान हुआ।
24. मशहूर रंगमंच कलाकार संजना कपूर को फ्रांस के प्रतिष्ठित सम्मान ‘नाइट आॅफ द आॅर्डर आॅफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ दिया गया।

  •  अफगानिस्तान के गजनवी प्रांत में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 83 लोगों की मौत हो गई।

25. दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह के आरोपित जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया।

  •  अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला को विदेश सचिव और 1988 बैच के आईएफएस तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया।

26. जदयू ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पवन वर्मा और रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी से बाहर निकाला।
27. उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद इलाके में एक शातिर बदमाश ने 20 बच्चों सहित महिलाओं को बंधक बना लिया था।

Goodbye 2020 -

फरवरी …

1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया, जिसमें इन्कम टैक्स सलैब के लिए दो विकल्प दिए गए।

  •  राष्टÑपति रामनाथ कोविंद ने 34वें सूरजकुंड कला एवं हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन किया।

2. माउंट माउंगानुई में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीप स्विप किया।

  •  कोरोना वायरस के चलते भारत ने चीनी नागरिकों के लिए ई-वीजा पर रोक लगाई।

3. चीनी में एमबीबीएस की डिग्री करने गए हिसार के एक गांव के युवक में कोरोना के लक्षण मिले।

  •  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रोज वैली पोंजी घोटाले में अभिनेता शाहरुख खान से जुड़ी कंपनी सहित 3 कंपनियों की 70 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

4. भोपाल में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित ‘किशोर कुमार सम्मान-2018’ दिया गया।
5. केन्द्रीय कैबिनेट ने ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ ट्रेस्ट के अयोध्या के राजा विमलेंन्द्र मोहन प्रताप मिश्र सहित 9 स्थायी और 5 नामित सदस्यों को मंजूरी दी।

  •  हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर्स के 860 पद भरने की घोषणा की।

6. उड़िया और अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध लेखक मनोज दास को प्रतिष्ठित ‘मिस्टिक कलिंगा लिटरेरी अवार्ड’ (भारतीय एवं वैश्विक भाषा) से सम्मानित किया गया।

  •  जम्मू-कश्मीर के दो पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (पीएसए) लगाया गया।
  •  भिवानी के चांग गांव में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से बदमाश 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

7. भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने औद्योगिक कंपनियों में 75 फीसदी रोजगार राज्य के युवाओं को देने का ऐलान किया।

  •  गुरुग्राम के जिला कोर्ट ने 2018 में जज कृष्णकांत की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या करने के दोषी गनमैन महिपाल को फांसी की सजा सुनाई।

8. दिल्ली के रोहिणी इलाके में महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावात की हत्या के बाद एसआई दीपांशु ने सोनीपत के गन्नौर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

  •  पंजाब के तरनतारन में धार्मिक आयोजन के दौरान पटाखों से भरी ट्राली में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई।
  • थाईलैंड के नाकहोन रैंचासीमा शहर में सेना के जवान ने गोली मारकर 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

9. प्रोश्चफेस्ट्रूम में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराकर बांग्लादेश पहली बार विश्व चैंपियन बना।

  •  गुरुग्राम में भाजपा नेत्री मुनेश गोदारा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
  •  ई-गवर्नेंस के तहत नागरिक केन्द्रित सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी पर भारत सरकार ने हरियाणा को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया।

10. शाहीन बाग में 58 दिन से जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह आम रास्ता बंद नहीं कर सकते।
11. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत 62 सीटों के साथ दोबारा जीत दर्ज की। जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली। वहीं कांग्रेस का दोबारा सूपड़ा साफ हो गया।

  •  बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में दिल्ली की साकेत स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट ने गैंगरेप के दोषी ब्रजेश ठाकुर को उम्रकैद की सजा सुनाई।

 31 साल में पहली बार भारत को एकदिवसीय शृंखला में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया।
12. हरियाणा के नौ जिलों में सीएम फ्लार्इंग की छापेमारी में एसडीओ, जेई सहित कई कर्मचारी नदारद मिले।

  •  नौसेना ने फाइनल में दक्षिण मध्य रेलवे को 4-1 से हराकर अखिल भारतीय बांबे गोल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप जीती।
    इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री बने।
  •  लाहौर में पाक की आतंकवाद निरोधक अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को वित पोषण के दो मामलों में 11 साल की सजा सुनाई।

13. बादली विधानसभा से पूर्व विधायक चौधरी उदय सिंह दलाल का निधन हो गया।

 14.द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आर.के. पचौरी (79) का निधन हो गया।

  •  मैच फिक्सिंग के आरोपित सट्टेबाज संजीव चावला को लंदन से प्रत्यार्पित कर भारत लाया गया।

15. पंजाब में संगरूर जिले के लौंगोवाल इलाके में एक स्कूल वैन में आग लगने से चार मासूम बच्चे जिंदा जल गए।

  •  दिल्ली पुलिस ने 4000 लोगों से फ्लैट दिलाने के नाम 400 करोड़ के ठगी मामले का खुलासा किया।
  • 16. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव में टोल प्लाजा के पास ट्रक और वैन की टक्कर में 7 लोग जिंदा जल गए।
    17. रांची में अंडर-20 नेशनल पैदल हरियाणा के अमित ने 10 किमी. वर्ग की दूरी 40:40 मिनट में तय करके राष्टÑीय रिकॉर्ड बनाया।
    18. किर्गिस्तान के अजात में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के ग्रीक रोमन वर्ग में सोनीपत के पहलवान सुनील कुमार ने 57 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
    19. राष्टÑपति के सचिव संजय कोठारी को अगला मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) और सूचना आयुक्त बिमल जुल्का को केन्द्रीय सूचना आयोग का नया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) चुना गया।
  •  महंत नृत्य गोपाल दास को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष और विहिप के चंपत राय को महासचिव चुना गया।

20. प्रो. राजबीर सिंह को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया।

  •  दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में सोनीपत की पहलवान सरिता मोर (59किग्रा.) और रोहतक के रिटौली की पिंकी (55 किग्रा.) ने स्वर्ण पदक जीते।

21. भारतीय क्रिकेट प्रज्ञान ओझा ने अंतरराष्टÑीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया।

  •  सेवानिवृत्त आईएएस भास्कर खुलबे और अमरजीत सिन्हा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गए।

22. चंडीगढ़ के सेक्टर 32-डी के एक मकान में चलाए जा रहे पीजी में आग लगने से तीन छात्राएं जिंदा जल गई।
23. नौसेना का मिग एयरक्राफ्ट पणजी के पास एक गांव में क्रैश हो गया, हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया।
24. अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी और बेटी के साथ अहमदाबाद पहुंचे।

  •  उत्तरी पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में सीएए समर्थक और विरोधी गुटों के पथराव और फायरिंग में हैड कांस्टेबल सहित चार लोगों की मौत हो गई।
  •  पंजाब के पटियाला छावनी क्षेत्र में वायुसेना का विमान क्रैश होने से पायलट की मौत हो गई।

25. भारत और अमेरिका के बीच करीब तीन अरब डॉलर का रक्षा सौदा हुआ, जिसमें 24 एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर और 6 एच64ई अपाचे हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

  •  कोर्ट के छह जज एच1एन1 वायरस (स्वाइन फ्लू) से संक्रमित पाए गए।

26. राजस्थान के बूंदी जिले के पापड़ी गांव के पास शादी में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी नाव मेज नदी में डूबने से 24 लोगों की मौत हो गई।

  •  उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे ने विशेष अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
  •  टेनिस में पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रूस की मारिया शारापोवा ने टेनिस से सन्यास की घोषणा की।
  •  राजनयिक जावेद अशरफ को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।

27. तटीय सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए गश्ती पोत ‘यार्ड 45006 वज्र’ को नौसेना में शामिल किया गया।
28. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वित्त मंत्री के तौर पर विधान सभा में अपना पहला बजट पेश किया।

  •  बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की कैमिकल फैक्टरी का बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 27 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। क्रमश:

-संकलन: जसविंद्र इन्सां, डिजाईनिंग: रोहित सैनी

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जानें, जनवरी, फरवरी 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : अलविदा 2020: जाने, मार्च अप्रैल 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जाने, मई, जून 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जाने, जुलाई अगस्त की प्रमुख घटनाएं

यह भी पढ़े – अलविदा 2020: जाने, सितंबर और अक्तुबर की प्रमुख घटनाएं

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।