अलविदा 2020 : अलविदा 2020: जाने, मार्च अप्रैल 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

Goodbye-2020-March-April

मार्च (Goodbye 2020 March April )

3. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पंचकूला में प्रश्न पत्र बंडल गायब होने के मामले में एक अधिकारी सहित तीन को सस्पैंड किया।
4. सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरंसी में ट्रेडिंग की मंजूरी दी।

  •  बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने पूर्व स्पिनर सुनील जोशी को टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर चुना।

5. रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने यस बैंक से 50 हजार रुपये तक निकासी की सीमा निर्धारित की।

  •  हरियाणा के कद्दावर नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री मांगेराम गुप्ता (85) का निधन हो गया।
  •  बजट सत्र के दौरान हंगामा करने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के सात सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया।
  •  दिल्ली दंगों पर टिप्पणी को लेकर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ बिहार के बेगूसराय में राजद्रोह का केस दर्ज कराया गया।

6. केन्द्र सरकार ने निर्णय लिया कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को क्रप्शन के आरोप में निलंबित किया गया है या उसके खिलाफ केस को मंजूरी मिली है तो उसे पासपोर्ट नहीं मिलेगा।
8. अंतरराष्टÑीय महिला दिवस पर राष्टÑपति रामनाथ कोविंद ने 104 वर्षीय महिला एथलीट मन कौर सहित 15 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया।

  •  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का निधन हो गया।
  •  मेलबर्न में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर आस्ट्रेलियाई टीम पाँचवीं बार चैंपियन बनी।

9. मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस सरकार के 20 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा सौंप दिया।
11. चीन से फैलकर 100 से अधिक देशों में 4300 लोगों की जान लेने पर कोरोना को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी घोषित किया।

  •  हरियाणा में होली के हुड़दंग में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 176 गंभीर रूप से घायल हो गए।
  •  एसबीआई ने बचत खाता धारकों को न्यूनतम बैलेंस रखने के प्रावधान को खत्म करते हुए जीरो बैलेंस की सुविधा दी।
  •  मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हुए।

12. कोरोना के कहर के चलते शेयर बाजार धराशायी हो गया, जिससे सेंसेक्स में इतिहास की सबसे बड़ी 2919.26 और निफ्अी में 825.30 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

  •  कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी के चचेरे भाई सुरेशपाल सहित तीन पर अवैध खनन करने के आरोप में केस दर्ज हुआ।

13. दिल्ली की अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर सहित सात दोषियों को 10-10 साल की सजा और 10-10 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

  • फरीदाबाद कोर्ट परिसर में 2006 में हुए गोलीकांड मामले में अदालत ने चार वकीलों को 6-6 साल की कैद और 3-3 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
  •  मध्य प्रदेश में राज्यपाल ने बैंगलुरू से इस्तीफा भेजने वाले छह मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया।
  •  कोरोना के चलते हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों और पाँच जिलों के स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया।

14. देश में कोरोना के 84 मामलों की पुष्टि के बाद केन्द्र सरकार ने इसे राष्टÑीय आपदा घोषित किया।

  •  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कंपनी के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर से इस्तीफा दिया।
  •  राजस्थान के जोधपुर जिले में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक परिवार के 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
  •  पाकिस्तान के राष्टÑीय जवाबदेही ब्यूरो ने उर्दू अखबार जंग और टीवी न्यूज चैनल जियो ग्रुप के मालिक और एडिटर इन चीफ मीर शकीलुर रहमान को गिरफ्तार किया गया।

15. राज्यसभा के चुनावों से पहले गुजरात में कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया।

 केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) ने शहीद हुए 2200 अधिकारियों के परिजनों को व्यापक स्वास्थ्य बीमा देने का निर्णय लिया।

16. कोरोना के बढ़ने प्रकोप के चलते स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के स्कूल, कॉलेज, स्विमिंग पूल, मॉल्स आदि 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया।

  •  कुरुक्षेत्र जिले के गांव अमीन का नाम अभिमन्युपुर करने को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दी।

17. भारतीय सेना पैदल सैनिकों की संख्या में मामले में 12 लाख 40 सैनिकों के साथ विश्व की सबसे बड़ी सेना बनी। जबकि उतर कोरिया दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर सरक गया।

  •  मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल, सीएम और विधानसभा स्पीकर से विश्वासमत पर जवाब तलब किया।
  •  गुरुग्राम की महिला के संक्रमित होने पर हरियाणा में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया।

18. कांग्रेस से दीपेन्द्र हुड्डा और भाजपा के रामचंद्र जांगड़ा और दुष्यंत गौतम सर्वसम्मति से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए।

  •  बहादुरगढ़ के गांव छारा में बदमाशों ने महिला बॉस्केट बॉल कोच ऊषा की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
  •  रक्षा खरीद परिषद ने 83 तेजस विमानों की खरीद को मंजूरी दी।
  •  कैथल पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर 5.50 लाख की जाली करंसी बरामद की।

20. निर्भया से दरिदंगी के चार दोषियों मुकेश (32), अक्षय (31), विनय (26) और पवन (25) को तिहाड़ जेल में अल सुबह साढ़े पाँच बजे फांसी दी गई।

  •  मध्य प्रदेश में बहुमत सिद्ध करने से पहले ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दे दिया।

22. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने एकजुटता दिखाते हुए सुबह 7 से रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन किया।

  •  छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में डीआरजी के 12 और एसटीएफ के 5 जवान शहीद हो गए।

23. कोरोना के बढ़ते प्रकोप से शेयर बाजार ढह ढेरी हो गया और सेंसेक्स में 3934.72 और निफ्टी ने 1135.20 अंकों की इतिहास की सबसे गिरावट दर्ज हुई।

  •  शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने

24. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात 12 बजे के बाद से देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन घोषित किया।

  •  नजरबंद रहने के 232 दिन बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को रिहा किया गया।
  •  दिल्ली पुलिस ने कोरोना के फैलाव के मद्देनर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग में चल का धरना खत्म करवाया।

27. रिजर्व बैंक ने कोरोना के मद्देनजर मकान खरीदने, कार खरीदने, पर्सनल लोन लेने वाले व अन्य लेनदारों को तीन महीने तक ईएमआई चुकाने से राहत दी।
28. लॉकडाउन के चलते अपने घरों को लौटने के लिए प्रवासी मजदूरों में हड़कंप मचने से भीड़ उमड़ना शुरू हुई।
29. लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के बढ़ते पलायन को रोकने के लिए केन्द्र ने राज्यों को सीमाएं सील करने का आदेश दिया।

  •  लॉकडाउन के दौरान आर्थिक तंगी का सामना करने वाले कर्मचारियों को ईपीएफ में से तीन महीने का वेतन निकालने की छूट संबंधी अधिसूचना जारी की।
  •  स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा (86) की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई।
  •  ईरान के तेहरान से 275 भारतीयों को जत्थे को भारत लाया गया।

30. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज और झारखंड की राजधानी रांची की मस्जिद में 224 कोरोना संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया।

  •  कोरोना संक्रमित जापान के दिग्गज कॉमेडियन केन शिमुरा और अमेरिकी संगीतकार एलन मेरिल की मौत हो गई।
  •  हरियाणा सरकार ने कोरोना काल में श्रमिकों को नौकरियों से निकालने और वेतन न देने वाले उद्यमियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए।

अप्रैल

1. द. अफ्रीका में रहने वाली भारतीय मूल की मशहूर वायरोलॉजिस्ट गीता रामजी (64) की कोरोना संक्रमण में आने से मौत हो गई।
2. अंबाला के टिम्बर मार्केट निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी की कोरोना के चलते मौत हुई, जो कि प्रदेश में संक्रमण से पहली मौत थी।
3. हरियाणा सरकार ने निजी स्कूलों को लॉकडाउन में बच्चों से फीस न लेने का आदेश दिया।
5. कोरोना को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
के आह्वान पर देश के करोड़ों लोगों ने एक साथ रात 9 बजे से 9 मिनट तक दीये, मोबाइल की फ्लैश लाइटें, टार्च और मोमबतियां जलाई।

6. राष्टÑपति, उपराष्टÑपति, पीएम और सांसदों के वेतन में 30 फीसदी कटौती का फैसला लिया गया। साथ ही सांसद निधि दो साल के लिए निलंबित कर दी गई।
8. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के 1983 पीटीआई टीचरों की भर्ती को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
9. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना संक्रमितों का उपचार करने वाले डॉक्टरों, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को दोगुना वेतन देने का ऐलान किया।
12. पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू में ड्यूटी पर तैनात एसआई हरजीत सिंह का निहंगों ने हाथ काट दिया, जिसे चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने जोड़ा।

  • हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता और बरौदा से विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा का निधन हो गया।

14. कोरोना के चलते 21 दिन चला लॉकडाउन प्रधानमंत्री ने 19 दिन और बढ़ाते हुए 3 मई तक घोषित किया गया।

  •  बिहार सरकार ने गुटखा, सिगरेट के इस्तेमाल व थूकने पर छह माह जेल की सजा का प्रावधान किया।

16. 33 साल बाद पुन: प्रसारित रामायण को नेशनल चैनल पर 7.7 करोड़ लोगों ने देखा, जोकि एक रिकॉर्ड है।

  •  दिल्ली में पिज्जा ब्वाय के कोरोना संक्रमित मिलने पर 72 घरों को सील कर दिया गया।

17. रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने बैंकों, माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूट व गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की मदद के लिए 1 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया।
18. पंजाब के लुधियाना में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर आॅफ पुलिस (एसीपी) अनिल कोहली की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।
19. रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह ने खुदकुशी कर ली।
22. चीन से मंगवाई गई एक लाख कोरोना रैपिड टेस्ट किट का आॅर्डर हरियाणा सरकार ने रद्द कर दिया।

  •  फेसबुक ने मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स लिमिटेड में 43574 करोड़ रुपये के निवेश का करार किया।

23. विवादों में रही आईएएस रानी नागर ने फेसबुक अकाउंट से वीडियो पोस्ट करके अपने इस्तीफे की घोषणा की।
24. देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स सीआरपीएफ की पासिंग आउट सेरेमनी पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
27. हरियाणा में नए कर्मचारियों की भर्ती पर एक साल के लिए रोक लगाई गई।
28. ईरान में कोरोना की दवा को लेकर अफवाह फैलने पर इंडस्ट्रियल नीट अल्कोहल (मैथेनॉल) पीने से 728 लोगों की मौत हो गई।

  •  उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में सोते वक्त दो साधुओं की हत्या कर दी गई।

29. प्रसिद्ध अभिनेता इरफान खान (54) की न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (रेयर ब्रेन कैंसर) के चलते मौत हो गई।
30. अभिनेता ऋषि कपूर (67) की कैंसर से मौत हो गई।
क्रमश:

संकलन: जसविंद्र इन्सां, डिजाईनिंग: रोहित सैनी

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जानें, जनवरी, फरवरी 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : अलविदा 2020: जाने, मार्च अप्रैल 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जाने, मई, जून 2020 की प्रमुख घटनाक्रम

यह भी पढ़े – अलविदा 2020 : जाने, जुलाई अगस्त की प्रमुख घटनाएं

यह भी पढ़े – अलविदा 2020: जाने, सितंबर और अक्तुबर की प्रमुख घटनाएं

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।