Lok Sabha Election 2024: बड़े-बड़े दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेगा तीसरा चरण!

Lok Sabha Election 2024

अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डिंपल यादव जैसे दिग्गज शामिल

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 का तीसरा चरण 7 मई को होने वाला है जिसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की लगभग 95 सीटों पर मतदान होना है। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने वाले कुछ प्रमुख दिग्गजों के नामों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी शुमार है। बागी बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डिंपल यादव, शिवराज सिंह चौहान और सुप्रिया सुले इस इसमें शामिल हैं। Lok Sabha Election 2024

इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में चुनाव में शीर्ष पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं। आइए उन दिग्गजों पर डालते हैं एक नजर, जिनके भाग्य का फैसला लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में होना है।

अमित शाह | Lok Sabha Election 2024

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, अमित शाह कांग्रेस की सोनल पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। भाजपा इस सीट पर 1989 से विजयी घोषित हो रही है। 2019 के चुनावों में, अमित शाह ने कांग्रेस के सीजे चावड़ा पर 5.55 लाख वोटों के प्रचंड अंतर से जीतने में कामयाबी हासिल की थी।

डिंपल यादव

सपा उम्मीदवार डिंपल यादव लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में सपा के गढ़ ‘मैनपुरी’ से चुनाव मैदान में हैं। 2022 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी बहू डिंपल यादव ने उपचुनाव में यह सीट हासिल की थी। 3 बार की सांसद डिंपल यादव मुलायम की विरासत बचाने की लड़ाई लड़ रही है, जिसका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार जयवीर सिंह से होगा।

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 7 मई को होने वाले मतदान में गुना लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के उम्मीदवार हैं और 2019 के चुनाव में बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। Lok Sabha Election 2024

Rajasthan Weather Update: गर्मी के रौद्र रूप पर भारी पड़ेगी बारिश, 5 जिलों के लिए अलर्ट जारी!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here