हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी सोमवार को फिर...

    सोमवार को फिर खुले सरकारी व निजी स्कूल

    private-schools-open

    3 घंटे हुई दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई

    • पहले दिन स्कूलों में कम रही विद्यार्थियों की संख्या

    • 21 दिसंबर से नौवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे स्कूल

    सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। सोमवार से एक बार फिर सरकारी व निजी स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन स्कूलों में अधिकतर विद्यार्थी फिटेनस सर्टिफिकेट लेकर नहीं पहुंचे तथा सोमवार को विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम नजर आई। स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे पढ़ाई करवाई गई। शिक्षा विभाग ने नौवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को 21 दिसंबर से पढ़ाई करवाने का फैसला लिया है। वहीं सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में प्रवेश द्वार पर थर्मल स्केनिंग से जांच की जा रही थी। सामान्य से अधिक तापमान होने व बिना मास्क वाले विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। स्कूल में आने वाले छात्रों की जानकारी शिक्षा विभाग के एप पर देने के लिए अध्यापक की ड्यूटी लगाई हुई थी।

    छात्रों को फिटनेस सर्टिफिकेट की नहीं जानकारी

    स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमण जांच करवाने के बाद नेगेटिव रिपोर्ट होने का सर्टिफिकेट व अभिभावक सहमति पत्र विद्यार्थी स्कूलों में नहीं लेकर आए। जबकि स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों को फिटनेस सर्टिफिकेट लेकर आना जरूरी किया हुआ है। जो 72 घंटे से पुराना नहीं होना चाहिए। स्कूलों में प्रथम दिन पहुंचे छात्र सर्टिफिकेट लेकर नहीं पहुंचे। सरकारी व निजी स्कूलों में सुबह के समय सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया। स्कूल में आने वाले कई छात्र बिना मास्क के भी नजर आए। इस पर स्टाफ सदस्यों ने मास्क उपलब्ध करवाए। वहीं छात्रों को मास्क पहनने की हिदायतें दी गई।

    सरकारी व निजी स्कूलों में दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए खोल दिए हैं। स्कूलों में प्रथम दिन छात्रों की संख्या कम रही। स्कूलों को छात्र संख्या व फिटनेस रिपोर्ट संबंधी जानकारी विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई एप पर दी गई है। स्कूलों में जाकर व्यवस्था जांची जा रही है। जिस स्कूल में कोई भी खामियां नजर आएगी। स्कूल संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
    -संतकुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सरसा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।