हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कृषि Dhaincha Crop...

    Dhaincha Crop: ढेंचा उगाने वाले किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

    Dhaincha Crop
    Dhaincha Crop: ढेंचा उगाने वाले किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान

    सीधे खाते में मिलेगा नकद प्रोत्साहन, उपजाऊ जमीन व कम लागत का बनेगा आधार | Dhaincha Crop

    • प्रति एकड़ 1,000 रुपये की सहायता, 4 लाख एकड़ में फसल विविधिकरण का लक्ष्य

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Dhaincha Farming: हरियाणा सरकार ने राज्य में हरित खाद को बढ़ावा देने और किसानों को रासायनिक खाद पर निर्भरता से मुक्त करने के उद्देश्य से एक बड़ी योजना की घोषणा की है। अब जो किसान अपनी जमीन पर ढेंचा हरित खाद के रूप में उगाएंगे, उन्हें सरकार की ओर से नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। Dhaincha Crop

    हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ढेंचा उगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ढेंचा एक प्राकृतिक खाद है जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, नमी बनाए रखने और उत्पादन लागत घटाने में सहायक है। यह योजना पहली बार प्रदेशभर में लागू की जा रही है, जिससे हजारों किसानों को लाभ होगा। Dhaincha Crop

    ढेंचा एक फलीदार फसल है, जिसे कटाई से पहले मिट्टी में जोतकर जैविक खाद तैयार की जाती है। यह फसल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी सहायक होती हैं क्योंकि ये नाइट्रोजन स्थिरीकरण करती हैं और नाइट्रोजन की पूर्ति करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मिट्टी की संरचना बेहतर होती है और लंबे समय तक उत्पादकता बनी रहती है। राणा ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी ढेंचा फसल की फोटो ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर समय रहते अपलोड करें, इसके बिना योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। Dhaincha Crop

    सरकार ने राज्य के 22 जिलों में 4 लाख एकड़ भूमि पर फसल विविधिकरण का लक्ष्य रखा है, जिसमें ढेंचा की फसल को प्रमुखता दी जा रही है। इस योजना से अनुमानित 3 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें:– Indian Air Force: सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना ने कर दिया ये बड़ा ऐलान!