हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सरकार ने बिना...

    सरकार ने बिना तैयारी के लगाया लॉकडाउन : सोनिया

    Sonia Gandhi

    Lockdown | सबको मिलकर इस महामारी को हराना है

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना महामारी का फैलाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन के Lockdown को बिना तैयारी के लिया गया निर्णय करार देते हुए कहा है कि सरकार ने दूरदृष्टि का परिचय नहीं दिया जिसके कारण लाखों कामगार बेकार होकर बाल बच्चों के साथ सड़को पर उतर आए और पैदल ही अपने घरों को पलायन करने लगे। श्रीमती गांधी ने गुरुवार को यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के करण लाखो लोगो का हुजूम इस तरह से सड़कों पर उतरना हृदय विदारक दृश्य है। उन्होंने छोटे छोटे बच्चों के साथ भूखे प्यासे पैदल अपने घरों को निकलने वाले लोगो की मदद के लिए आगे आने वाले लोगो को बधाई दी है।

    उन्होंने कहा कि देश मे 90 फीसदी कामगार असंगठित क्षेत्र में काम करते है जिनमे, किसान, खेतिहर मजदूर, छोटे छोटे उद्योगो, व्यावसायिक केंद्रों और दुकानों में काम करने वाले लोग शामिल है। लॉकडाउन की घोषणा से पहले इन वर्गों के लोगो की हिफाजत के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की अवयश्यकता थी लेकिन सरकार ने उनकी परवाह किए बिना पूरे देश मे लॉकडाउन लागू कर दिया।

    श्रीमती गांधी ने कांग्रेस सरकारों, पार्टी के सभी प्रमुख संगठनों तथा कार्यकतार्ओं का कोविड-19 महामारी को हराने के लिए मिलकर काम करने का आव्हान किया और कहा कि किसी महामारी के लिए देश, राज्य, विचारधारा, राजनीतिक दल, लिंग, जाति या उम्र का भेद नही होता है। इसका हमारे भविष्य पर बुरा असर होता है इसलिए सबको मिलकर इस महामारी को हराना है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।