हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान धान की सरकारी...

    धान की सरकारी खरीद हो शुरू

    Rice

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। परमल धान की सरकारी खरीद शुरू करने की व्यवस्था की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने सोमवार को पंचायत समिति के पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ व कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिंह के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि हनुमानगढ़, टिब्बी, पीलीबंगा व रावतसर क्षेत्र में काफी मात्रा में धान की बुआई होती है। 2018 से पूर्व यहां पर धान की सरकारी खरीद होती रही है, परन्तु विगत वर्षों में धान की सरकारी खरीद को बन्द कर दिया गया है। सरकारी खरीद बन्द होने से यहां के किसानों को तीन से चार सौ रुपए प्रति क्विंटल कम पर निजी हाथों में अपना धान बेचना पड़ता है। व्यापारी मनमाने तरीके से औने-पौने दामों पर किसानों का धान खरीदते हैं।

    यहां का किसान अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पिछले वर्ष 1888 रुपए प्रति क्विंटल धान का सरकारी मूल्य तय था परन्तु बाजार में व्यापारियों ने किसानों से 1500-1600 रुपए में बहुत ही बढिय़ा किस्म का धान पूरी तरह से सुखाकर खरीदा। इससे यहां के किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस वर्ष धान का सरकारी खरीद मूल्य 1960 रुपए प्रति क्विंटल है। इसलिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाकर धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई जाए। यूथ कांग्रेस के रणवीर सिहाग ने बताया कि विधायक चौधरी विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परमल धान की सरकारी खरीद शुरू करने व किसानों को उचित दाम देने के लिए पत्र लिखा है। इस मौके पर अनिल भाम्भू, बलराज सिंह, संजय कुमार, योगेन्द्र कुमार, कुलदीप नैण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।