हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरकार को गेहू...

    सरकार को गेहूं खरीद का पुख्ता प्रबंध करना चाहिए: बजरंग गर्ग

    Government should make firm arrangements for wheat procurement Bajrang Garg

    उकलाना (कुलदीप स्वतंत्र)। मंडी के आढ़तियों की एक आवश्यक बैठक उकलाना अनाज मंडी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अनाज खरीद के बारे में विचार व जायजा लिया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को गेहूं खरीद, बारदाना, बोरी सिलाई, उठान व फसल का भुगतान के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। सरकारी अधिकारी वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और सर्वर डाउन का बहाना बनाकर किसानों को नाजायज परेशान अभी से कर रहे हैं, जबकि जो भी किसान मंडी में गेहूं लेकर आए उसका गेट पास काटकर उसकी गेहूं तुरंत खरीदी जाए।

    जबकि सरकार 1 अप्रैल से प्रदेश की सभी मंडियों में गेहूं खरीद शुरू करने का दावा कर रही है मगर अधिकतर मंडियों में किसान परेशानी झेलते हुए धक्के खा रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने गेहूं की नमी में जो‌ 14 प्रतिशत की छूट थी उसे घटाकर 12 प्रतिशत करके किसानों के साथ बहुत बड़ी ज्यादती कर अन्याय किया है। हरियाणा व देश का किसान पहले ही बबार्दी के कगार पर है ऊपर से यह सरकार किसान व आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, जो देश हित में नहीं है।

    सरकार गेहूं नमी की छूट पहले की तरह 14 प्रतिशत करनी चाहिए। इस बैठक अनाज मंडी प्रधान धूप सिंह, पूर्व प्रधान धर्मपाल घायल, पूर्व प्रधान सुभाष फरीदपुरी, नगर पालिका चेयरमैन सुशील सिंगला साहू, प्रदेश प्रचार सचिव सतीश दनौदा, अग्रोहा धाम ईकाई प्रधान सुरेश गर्ग, युवा व्यापार मंडल प्रधान विनोद मित्तल, उप प्रधान रमेश जैन, विक्रम बोलान, चरण सिंह भाकर, मनोज गर्ग, संजय घायल, तरसेम बरवाला आदि व्यापारी प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।