हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राज्यपाल और म...

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संत रविदास जयंति पर दी बधाई

    Sant Ravidas Jayanti sachkahoon

    सन्त गुरु रविदास जी सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत : बंडारू दत्तात्रेय

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि गुरु रविदास जी (Sant Ravidas Jayanti) ने युगों-युगों तक अपने विचारों और शिक्षाओं से लाखों लोगों का मार्गदर्शन किया और प्रेरणा दी। उन्होंने जीवन पर्यन्त समतामूलक समाज के निर्माण के लिए कार्य किया। इसी कारण उन्हें आज सामाजिक क्रांति के अग्रदूत के रूप में याद किया जा रहा है।

    दत्तात्रेय बुधवार को राजभवन में रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर डॉ रामभक्त लांगयान (पूर्व आईएएस) द्वारा लिखित ‘सन्त रविदास और उनका दर्शन’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने रविदास जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ पुस्तक के लेखक और प्रकाशक को भी हार्दिक बधाई दी।

    वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी (Sant Ravidas Jayanti) की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए अपने निवास स्थान पर संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संत रविदास ने छुआछूत और जातिवाद जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने जीवनकाल में लोगों के बीच भेदभाव को दूर करने का अथक प्रयास किया और हमेशा सद्भाव व शांति से रहने की शिक्षा दी है। समाज में उनके अमूल्य विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके विचारों को आत्मसात करने की जरुरत है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here