हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नेहरू वर्ल्ड ...

    नेहरू वर्ल्ड स्कूल में स्पिक मैके: पद्मश्री शोवना नारायण की प्रस्तुति ने बांधा समा

    Ghaziabad News
    Ghaziabad News: नेहरू वर्ल्ड स्कूल में स्पिक मैके: पद्मश्री शोवना नारायण की प्रस्तुति ने बांधा समा

    नेहरू वर्ल्ड स्कूल में  ‘विश्व नृत्य दिवस’ के अवसर पर स्पिक मैके  कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: शास्त्री नगर स्थित  नेहरू वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को ‘विश्व नृत्य दिवस’ के अवसर पर स्पिक मैके कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें दुनिया की जानी मानी व देश की प्रमुख कथक कलाकार पद्म श्री शोवना नारायण ने शिरकत की। शोवना नारायण का नाम कथक के साथ जुड़ा है। जो इस प्राचीन नृत्य कला के प्रमुख गुरु माने जाते हैं। भारतीय आध्यात्मिकता, शास्त्रीयता और  कलात्मक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उनका योगदान हैं। Ghaziabad News

    जिसके कारण उन्हें पद्मश्री पुरस्कार और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। लगभग सात दशक तक चलने वाले उनके प्रतिष्ठित करियर मेंए शोवना नारायण जी ने अपनी कला के प्रदर्शन से विश्व भर के दर्शकों को मोहित किया है। उनके प्रदर्शनों को अन्तर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण महोत्सवों में अद्भुत वर्णन किया गया हैए जैसे कि कई राष्ट्रपतियों और सरकारों के समक्ष उन्होनें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। साथ हीए एक कथक कलाकार के रूप मेंए उनकी सामाजिक संवेदनशीलता ने उन्हें स्पेशल चिल्ड्रन और असहाय लोगों के साथ काम करते हुए एक प्रतिष्ठित स्थान पर विराजमान किया है। Ghaziabad News

    कार्यक्रम का आरम्भ नेहरु वल्र्ड स्कूल की एग्जीक्यूटिव हैड़ सुसन होम्स व स्कूल के निदेशक डॉ  अरुणाभ सिंह ने शॉल  पहनाकर व  पुष्प  देकर  उनका  का स्वागत किया। पदमश्री शोवना  ने  छात्रों को संगीत नृत्यषास्त्र, भाव, रस, मुद्रा जैसी बारीकियों से अवगत कराया। अपनी प्रस्तुति मेंउन्होनें विभिन्न प्रकार की नृत्य मुद्राओं, विभिन्न जानवरों की चाल, द्रौपदी चीर-ंउचयहरण, ठुमरी की छेड़छाड़ एवं तीन ताल लयकारी को प्रस्तुत किया। नेहरू वर्ल्ड स्कूल व उपस्थित दर्शकों के लिए अभूतपूर्व व अविस्मरणीय पल थे, जब साक्षात नाट्यशास्त्र उनकी आंखों के समक्ष उपस्थित था।

    नेहरू वर्ल्ड स्कूल के निदेशक डॉ  अरुणाभ सिंह ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए पद्मश्री नृत्यांगना व उनके संगतकारों को धन्यवाद दिया व निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया। स्पिक मैके की संयोजिका आभा का विशेष आभार प्रकट किया। भविश्य में इस प्रकार के और भी कार्यक्रमों, जो हमारे देश  की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखे हुए है, को करने की इच्छा जताई ताकि आज के आर्टिफीषियल इंटलीजेंस के युग में अपनी जड़ों से जुड़ा महसूस करे। Ghaziabad News

    यह भी पढ़ें:– आरोपी पीसी रिमांड पर, चोरीशुदा जेवरातों व नकदी बरामदगी के होंगे प्रयास

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here