हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में बा...

    कैराना में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चेयरमैन का भव्य स्वागत

    Kairana News
    कैराना में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश चेयरमैन का भव्य स्वागत

    संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे शिव किशोर गौड़

    • बार भवन में अधिवक्ताओं ने पुष्प मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। बार काउंसिल ऑफ उत्तर-प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ एडवोकेट का बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित करके भव्य स्वागत किया। वह चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद पहली बार कैराना पहुंचे थे। Kairana News

    एक दिन पूर्व बार काउंसिल ऑफ उत्तर-प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ एडवोकेट कैराना पहुंचे थे। जहां बार भवन में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुष्प मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। शिव किशोर गौड़ बार काउंसिल ऑफ उत्तर-प्रदेश के चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे थे। इसके अलावा वह जनपद न्यायालय परिसर में स्थित चेंबर संख्या-29 पर भी पहुंचे। Kairana News

    जहां पर उनकी विशेष प्रतिनिधि शालिनी कौशिक एडवोकेट ने उन्हें सिद्ध पीठ पुश्तैनी शिवालय अंदोसर मंदिर कांधला की आधिकारिक पत्रिका ‘शिवस्य प्रसाद:’ की प्रतियां भेंट की। साथ ही, कई अधिवक्ताओं के सीओपी नंबर और रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन-पत्र उनके पुत्र उत्कर्ष गौड़ एडवोकेट को सौंपे गए। इस अवसर पर ठाकुर जयप्रकाश, इंतजार अहमद, अशोक कुमार, मेहरबान कुरैशी, अनिल बैंसला, उदय सिंह, आरिफ सिद्दीकी, आकाश भारद्वाज आदि अधिवक्तागण उपस्थिति रहे।

    यह भी पढ़ें:– Weather Update: अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा करने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here