हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पोते ने दादी ...

    पोते ने दादी से की मारपीट, घर से बाहर निकाला

    Abohar News
    स्थानीय पुरानी सूरज नगरी निवासी एक महिला को उसके ही पोते और उसकी बहु ने गत रात्रि मारपीट कर घर से निकाल दिया।

    वृद्ध महिला अस्पताल में भर्ती, घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा, पुलिस मामले की जांच कर रही

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय पुरानी सूरज नगरी निवासी एक महिला को उसके ही पोते और उसकी बहु ने गत रात्रि मारपीट कर घर से निकाल दिया। अस्पताल में भर्ती 75 वर्षीय प्रसन्न कौर पत्नी अमर सिंह ने बताया कि उसका पोता एक निजी स्कूल में अध्यापक है और उसके पास मौजूद एक कमरे और स्टोर पर भी कब्जा करना चाहता है, कुछ दिन पहले भी उसकी पुत्रवधु और पोते ने उससे मारपीट की थी तो वह अपने किसी रिश्तेदार के घर रहने चली गई। कल जब वह वापिस अपने घर आई तो उसकी बहू और उसके पोते ने उससे मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया, जिसके बाद उसकी एक रिश्तेदार महिला ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। Abohar News

    इधर थाना नंबर-2 में पहुुंचे महिला के पोते वरिन्द्र पाल और उसकी मां गुरदीप कौर ने बताया कि उसके पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी और उनके घर का बंटवारा हो गया था, लेकिन उस दौरान उसकी मां ने बड़ी मुश्किल से उसे पढ़ाया लिखाया। उसने बताया कि उनका अपनी दादी से जगह को लेकर कोर्ट केस भी चल रहा है। लेकिन आए दिन उसकी दादी उन पर मारपीट के झूठे आरोप लगाती है। वहीं थाने में मौजूद उनके पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने इस मारपीट की घटना को गलत बताया। इधर थाना प्रभारी चन्द्र शेखर ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध करते हुए जांच शुरु कर दी गई है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– यूपी-हरियाणा सीमा निर्धारण को दूसरे दिन भी चला चिन्हीकरण का कार्य

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here