हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दूल्हे व परिव...

    दूल्हे व परिवार ने नहीं लिया दहेज का सामान, हर कोई कर रहा प्रशंसा

    स्वं. पाला राम की पुत्री की शादी बनी मिसाल

    कलायत। (सच कहूँ न्यूज) कलायत उपमंडल के गांव सिणंद में उपमंडल के प्रमुख समाज सेवी स्व. साधु राम की पोत्री, एवं कलायत के पूर्व कांग्रेस युवा हलका प्रधान अमरनाथ की बहन प्रीति पुत्री पाला राम की शादी एक मिसाल बनी है। जो बिना दहेज के शादी सम्पन्न हुई। इससे सभी को प्रेरणा ली जानी चाहिए। हमारे देश में अनेक प्रकार की कुरीतियां थी और अब भी कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में पनप रही हैं। उन कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के लिए अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे समाज की जरूरत होती है ताकि समाज के युवाओं को जागृत कर उन कुरीतियों को जड़ से मिटाया जा सके।

    यह भी पढ़ें:– गांव कुरड़ में 19 वर्षीय युवक चढ़ा टॉवर पर

    कलायत उपमंडल के गांव सिणंद में 12 फरवरी को प्रीति पुत्री पाला राम की शादी कुरुक्षेत्र जिला के शाहपुर गांव में एनआरआई अंकित पुत्र स्व. गुलाब सिंह के साथ हुई। जिसमें शगुन के तौर पर मात्र एक रुपए व नारियल दिया गया। यह शादी पूर्ण रूप से दहेज के बिना की गई। शादी में आने वाला कोई भी सामान लड़की को दहेज में नहीं दिया गया। पूर्व युवा हलका प्रधान अमरनाथ सिणंद ने बताया कि डोली वाली कार का किराया लड़की पक्ष द्वारा अदा करना होता है लेकिन वह भी दूल्हा पक्ष की और से किराए के नाम पर मात्र 101 रुपया लिया गया।

    दूल्हा एनआरआई अंकित ने बताया कि शादी विवाह दो परिवारों का मिलन होता है। दहेज लेने देने से उक्त लालची परिवारों का ताउम्र भरण पोषण नहीं हो सकता लेकिन अलबत्ता दहेज लेने वाले लालची लोग लड़की पक्ष की कमर जरूर तोड़कर रख देते हैं। उन्होंने कहा कि दहेज जैसी समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा वर्ग को आगे आना चाहिए। इस शादी से यह साबित हो गया कि आज के युग में भी दहेज जैसी समाज में फैली कुरीति को मिटाने में कुछ लोग अपना अहम योगदान दे रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here