हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश लू का प्रकोप:...

    लू का प्रकोप: अगर आप घर से बाहर निकल रहे हो तो मौसम विभाग की यह चेतावनी जरूर पढ़ें

    Heat Wave
    Heat Wave: झुलसने लगा उतर भारत, सरसा में पारा 44.8 तो भठिंडा में 46.5

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार के लिए देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली में नए सिरे से गर्मी का प्रकोप बढ़ने और लू चलने की चेतावनी दी है। विभाग ने बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना जताई है और कहा है कि गर्मी का प्रकोप 15 मई तक जारी रह सकता है। दिल्ली के साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बुधवार से फिर से भीषण गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।

    बुधवार से शुक्रवार तक तपेगा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान

    मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, दक्षिण पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि उसके बाद गर्मी में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। राजधानी दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और लू चलने की चेतावनी दी है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी का प्रकोप 15 मई तक जारी रह सकता है।

    बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान

    मौसम का पूवार्नुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वैज्ञानिक महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में तापमान बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान असानी के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में पुरवा हवा चल रही है। हालांकि उन्होंने कहा है कि हवा में नमी का स्तर बढ़ने से परेशानी हो सकती है। दिल्ली की सफदरगंज वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के इस समय के लिहाज से सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here