हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश गुजरात निकाय ...

    गुजरात निकाय चुनाव : अहमदाबाद में भाजपा को बड़ी बढ़त, सूरत में 8 सीटों पर आप आगे

    Gujarat Civic Election

    अहमदाबाद। गुजरात में मंगलवार सुबह स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के साथ ही नतीजों का दौर शुरू हो गया। शुरूआती रूझान में बीजेपी सभी 6 नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में आगे चल रही है। इन छह नगर निगमों के 2275 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। सबसे बड़ा उलटफेर आम आदमी पार्टी करती दिख रही है। सूरत के वार्ड नंबर 4 की चार सीटों और वार्ड नंबर 8 की चार सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

    अहमदाबाद की 43 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 5 पर कांग्रेस आगे है, वहीं, चार पर अन्य आगे है। सूरत की 14 सीट पर भाजपा आगे है, जबकि 5 पर कांग्रेस और चार पर अन्य आगे हैं। वडोदरा की 11 सीट पर भाजपा, दो पर कांग्रेस आगे चल रही है। राजकोट की 13 सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस है। जामनगर की 10 सीटों पर भाजपा जबकि 4 पर कांग्रेस आगे है। भावनगर की 11 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस व चार सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।