हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश Body Donation...

    Body Donation: कल्याण नगर के प्रीत नगर निवासी गुरदित्ता इन्सां का हुआ देहदान

    Sirsa News
    Body Donation: कल्याण नगर के प्रीत नगर निवासी गुरदित्ता इन्सां का हुआ देहदान

    Body Donation: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन निवासी डेरा सच्चा सौदा के सेवादार 55 वर्षीय गुरदित्ता इन्सां मंगलवार शाम को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उनके मरणोपरांत स्वजन की ओर से बुधवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत ब्लॉक कल्याण नगर के सहयोग से उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शोध कार्यों हेतु दान किया गया। Sirsa News

    श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल, देहरादून भेजा पार्थिव शरीर

    सचखंडवासी का पार्थिव शरीर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, देहरादून को दान किया गया। बता दें कि गुरदित्ता इन्सां पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और बठिंडा एम्स में उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार शाम को सचखंड जा विराजे। सचखंडवासी गुरदित्ता इन्सां के दो बेटे राहुल व अंकित है। इससे पूर्व बुधवार दोपहर बाद सचखंडवासी के आवास प्रीत नगर गली नंबर 5 पर उपस्थित साध-संगत, परिवारजनों व सगे संबंधियों द्वारा अरदास का शब्द बोला गया। तदुपरांत पार्थिव शरीर को फूलो से सजी एंबुलेंस में रखा गया और शाह मस्तान-शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा सरसा तक उनकी अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई।

    इस दौरान एंबुलेंस के साथ चल रहे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्यों, अन्य साध-संगत व परिजनों की ओर से देहदानी को नमन करते हुए जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी गुरदित्ता इन्सां तेरा नाम रहेगा, शरीरदानी गुरदित्ता इन्सां अमर रहे, अमर रहे के गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान किया। बाद में डेरे के मुख्य द्वार पर धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। इस मौके पर सचखंडवासी के भाई लक्ष्मण कुमार चुघ, सुरेंद्र कुमार चुघ, सुभाष कुमार चुघ सहित ब्लॉक कल्याण नगर की जिम्मेवार कमेटी के सदस्य, परिवारजन व साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल के फेयरवेल में प्रिया बनीं मिस फेयरवेल, प्रधानाचार्या ने पहनाया ताज, जमकर …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here