हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम की ...

    गुरुग्राम की ईडन हाइट्स सोसायटी में ठोस कचरा प्रबंधन की ओर बढ़ाया कदम

    Gurugram News
    Gurugram News: गुरुग्राम में सेक ईडन हाइट्स सोसायटी में ठोस कचरा प्रबंधन की जानकारी देते सोसायटी के लोग।

    सोसायटी परिसर में ही किया जाने लगा है कचरे का निस्तारण

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर की जा रही कार्रवाई के अब सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। निगम की बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल द्वारा रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है और बल्क वेस्ट जनरेटर्स को कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    इसी क्रम में जोन-1 क्षेत्र में कार्यरत बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह व उनकी टीम द्वारा सेक्टर-70 स्थित जीपीएल ईडन हाइट्स सोसायटी का कई बार निरीक्षण किया गया। टीम ने सोसायटी प्रबंधन को बार-बार दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रेरित किया कि वे अपने परिसर में ही कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करें। लगातार निरीक्षण व मार्गदर्शन का सकारात्मक असर यह रहा कि अब सोसायटी ने अपने परिसर के भीतर ही कचरा प्रबंधन की व्यवस्था शुरू कर दी है। सोसायटी प्रबंधन द्वारा अब कचरे को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग किया जा रहा है। Gurugram News

    साथ ही गीले कचरे से खाद तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों के अनुसार, ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के तहत निगम सीमा में स्थित सभी रिहायशी सोसायटियों, गेटेड कॉलोनियों, होटलों, औद्योगिक व वाणिज्यिक इकाइयों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स को अपने परिसर में ही कचरे का निस्तारण करना अनिवार्य है। ऐसे प्रतिष्ठानों को बीडब्ल्यूजी की श्रेणी में रखा गया है, जिनके यहां प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा उत्पन्न होता है अथवा जिनका क्षेत्रफल 5000 वर्ग मीटर या उससे अधिक है।

    निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य है कि गुरुग्राम को ठोस कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में स्वावलंबी शहर बनाया जाए। निगमायुक्त ने यह भी कहा कि बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल की नियमित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जो इकाइयां अभी तक कचरा प्रबंधन नियमों का पालन नहीं कर रही हैं, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– त्यौहारी सीजन सिर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपलिंग के कार्य के आदेश तक नहीं