हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    गुटेरेस ने यमन हवाई अड्डे पर विस्फोट की निंदा की

    Guterres

    संयुक्त राष्ट्र (Agency): संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंटोनियो गुटेरेस ने यमन के अदन हवाई अड्डे पर बुधवार को हुए जोरदार विस्फोट की कड़ी निंदा की हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता फरहान हक़ ने बुधवार को बयान जारी यह जानकारी दी।

    प्रवक्ता ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंटोनियो गुटेरेस ने यमन सरकार के नए मंत्रियों के अदन पर हवाई अड्डे पर पहुंचने के दौरान हुए विस्फोट की निंदा की है जिसमें कई लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल भी हो गए। संरा प्रमुख ने इस विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति और यमन की सरकार तथा लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।