हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरविंद्र कल्य...

    हरविंद्र कल्याण को सरकार में मंत्री पद मिलना लगभग तय

    Karnal News
    Gharaunda News: हरविंद्र कल्याण को सरकार में मंत्री पद मिलना लगभग तय

    हरियाणा की 10 विधान सभा सीटों पर कल्याण की रही अहम भूमिका

    • केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घरौंडा की जनता से किया था कल्याण को मंत्री बनाने वायदा

    करनाल/घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: घरौंडा विधानसभा से विजय हैट्रिक लगाने वाले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के रथ के सारथी हरविंद्र कल्याण को सरकार में मंत्री पद लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा के भीतर के सूत्र बता रहे है की हरविंद्र कल्याण को मंत्री बनाए जाने की पीछे एक नही कई कारण माने जा रहे है।

    10 विधान सभा सीटो पर कल्याण की रही अहम भूमिका | Karnal News

    विधान सभा चुनाव 2024में हरविंद्र कल्याण की घरौंडा सहित कुल 10विधान सभा सीटों पर अहम भूमिका रही। करनाल, इंद्री, नीलोखेड़ी, असंध, इसराना,गोहाना, लाडवा, सफिदो, घरौंडा, पुंडरी में रोड विरादरी को भाजपा के प्रति एक जुट करने में हरविंद्र कल्याण सफल रहे।

    दो प्लान में रही बेदाग छवि

    हरविंद्र कल्याण (Harvinder Kalyan) घरौंडा विधानसभा से दो बार लगातार विधायक रहे। इस दौरान उनकी छवि ईमानदार नेता की रही। जनता के प्रति उनका सीधा जुड़ाव रहा । दो प्लान में किसी भी तरह का कोई आरोप हरविंद्र कल्याण पर नही है। यही कारण रहा की कल्याण को इलाके की जनता ने लगातार तीसरी बार विधायक चुना। Karnal News

    रोड़ बिरादरी के कद्दावर नेता के तौर पर उभरा कल्याण का नाम

    लगातार विजय की हैट्रिक लगाने वाले हरविंद्र कल्याण का नाम रोड़ बिरादरी में एक कद्दावर नेता के तौर पर उभर कर सामने आया है। हरियाणा की दस विधान सभा सीटों पर रोड बिरादरी का वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाता है।

    खट्टर के ख़ास होने का मिलेगा लाभ | Karnal News

    हरविंद्र कल्याण पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खासम खास माने जाते है। चुनाव के दौरान मनोहर लाल ने घरौंडा विधानसभा की जनता को संबोधित करते हुए यह भरोसा दिलाया था की यदि घरौंडा से हरविंद्र कल्याण को विधायक बनाकर भेजते हैं तो वे मुख्यमंत्री नायाब सैनी को उन्हें मंत्री बनाए जाने की सिफारिश करेंगे।

    यह भी पढ़ें:–  चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, कुर्सी से हटे चेयरमैन, पोलिंग हुई 17 वोटो में से सभी खिलाफ डली

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here