हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ओबीसी आरक्षण ...

    ओबीसी आरक्षण को लेकर हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल ने दिया बड़ा बयान

    Haryana News
    Haryana News: ओबीसी आरक्षण पर हरियाणा के कृषि मंत्री ने दिया बड़ा बयान

    खिजराबाद (सच कहूं/राजेन्द्र कुमार)। Kanwar Pal Gujjar: हरियाणा लोकसभा चुनावों के स्टार प्रचारक कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव चुहडपुर कलां में अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मेयर मदन चौहान सहित बहुत से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। Haryana News

    भारतीय जनता पार्टी के जगाधरी विधानसभा स्तरीय इस पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर,पूर्व मेयर मदन चौहान व ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश बब्बर को कार्यक्रम आयोजकों की तरफ से पुष्प गुच्छ व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। हरियाणा भाजपा के स्टार प्रचारक कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ओबीसी वर्ग ए को आरक्षण देने की बात उन्होंने उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की थी जिस पर भाजपा सरकार ने निर्णय लेते हुए ओबीसी ए वर्ग को पंचायती राज चुनावों में आरक्षण देने का निर्णय किया गया। Haryana News

    सबसे अधिक पिछड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जब से भाजपा मोदी सरकार व हरियाणा सरकार सत्ता में आई, तब से सबसे अधिक पिछड़े वर्ग को सम्मान दिया गया। पिछड़ा वर्ग के लिए गठित आयोग को सैंवाधनिक दर्जा दिया गया है,लगभग 550 सरपंच पिछड़ा वर्ग से चुने गए, यह हमारे लिए सम्मान की बात है। सबसे अधिक मंत्री भी पिछड़ा वर्ग से रहे हैं। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए गरीब जरूरतमंद जनता को आयुष्मान व चिरायु कार्ड का लाभ दिया और बिना भेदभाव के हर वर्ग को इलाज करवाने के लिए पांच लाख रुपये तक का आयुष्मान चिरायु कार्ड दिया, यह हमारे लिए गौरव की बात है,भाजपा ने बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं।

    जबकि कांग्रेस के राज में भेदभाव की नीति के साथ विकास कार्य हुए। वह भी केवल उस क्षेत्र में हुए जहां का मुख्यमंत्री बनता था। कांग्रेस के राज में उत्तरी हरियाणा की हमेशा ही उपेक्षा की गई है,भाजपा हमेशा ही सबका साथ, सबका विकास के नारे पर काम करती है। सरकार ने बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी दी है। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो संविधान निमार्ता भारत रत्न डॉ. अंबेडकर का सम्मान भी किया और उनके पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित भी किया। 25 मई को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को जीतवाना है,ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मेयर मदन चौहान ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी पिछड़़ा वर्ग के लिए काम नहीं किया। Haryana News

    हमेशा ही पिछड़े वर्ग को पीछे धकेलने का काम किया है। पूर्व मेयर मदन चौहान ने कहा कि नगर निगम यमुनानगर में पार्षदों की पहले दो सीटें थी। अब चार सीटें पिछड़े वर्ग को दी जाएगी। यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है, इसलिए हमें भाजपा के साथ मिल कर चलना है। हरियाणा भाजपा सरकार ने ओबीसी ए वर्ग को पंचायती राज चुनाव में 8 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने का सराहनीय कार्य किया है जिससे ओबीसी ए वर्ग के लोगों को राजनीति में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल रहा है और ओबीसी वर्ग को समाज में आगे बढ़ाने के अवसर मिल रहे है। भाजपा राज में कुछ समय पहले हुई पुलिस भर्ती में भी पिछड़े वर्ग के सैंकड़ों युवाओं ने सरकारी नियुक्ति अपनी योग्यता व मेहनत के आधार पर हासिल की है, अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, संतों कटारिया अम्बाला लोकसभा का दिल्ली में प्रतिनिधित्व करेंगी, आप सभी भाजपा के मेहनती कार्यकर्ता है।

    इस दौरान सरपंच संयोजक गीताराम कश्यप, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश बब्बर, चेयरमैन वीरेंद्र चौधरी गुलाबगढ़, चेयरमैन बलविंदर सिंह मुजाफत, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, विधानसभा संयोजक रामपाल सिंह, सुलेख चंद कश्यप, अशोक चौधरी बहादूरपूर, रिंकू धीमान, मुदित बंसल प्रताप नगर, बाबूराम यतींद्र कुमार, कालाराम सलेमपुर, कैलाश शर्मा भंगेडा, सोनू मांडेवाला, विनीत पोसवाल, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजयुमो प्रदेश सचिव हरीश आगम चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, सचिन पोसवाल, संजय कुमार, सुमन चौधरी, रीना चौधरी, जगदीश देवधर, रामकुमार कश्यप आदि बहुत से भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में आमजन साथ रहे। Haryana News

    यह भी पढ़ें:– सीजन आफ होने के बावजूद भी यूपी व अन्य राज्यों से गेहूं आ रही है प्रतापनगर मंडी में

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here