हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana-Punja...

    Haryana-Punjab Winter Holidays: इस बार हरियाणा-पंजाब में समय से पहले ही हो सकती हैं सर्दियों की छुट्टियां! जानिये वजह

    Haryana-Punjab Winter Holidays
    Haryana-Punjab Winter Holidays: इस बार हरियाणा-पंजाब में समय से पहले ही हो सकती हैं सर्दियों की छुट्टियां! जानिये वजह

    Haryana-Punjab Winter Holidays: चंडीगढ़। उत्तर भारत में ठंड ने इस बार अपनी दस्तक सामान्य से काफी पहले दे दी है। नवंबर के पहले ही पखवाड़े में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी दिसंबर से पहले ही शुरू हो सकती है, जिसके चलते स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित की जा सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ष Haryana 1 जनवरी से 15 जनवरी तक छूट्टी की घोषणा की गई थी।

    तापमान में रिकॉर्ड गिरावट | Haryana-Punjab Winter Holidays

    पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के हिसार, भिवानी, करनाल और पंजाब के लुधियाना, अमृतसर जैसे जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले हफ्तों में तापमान और गिरने की संभावना है।

    शिक्षा विभाग की तैयारी

    हरियाणा और पंजाब के शिक्षा विभागों ने ठंड के असर को देखते हुए स्कूलों की समय-सारणी बदलने पर विचार शुरू कर दिया है। कई जिलों में सुबह की पाली वाले स्कूलों का समय आगे बढ़ाने की चर्चा चल रही है। अगर ठंड इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो दिसंबर के पहले सप्ताह में ही विंटर वेकेशन (सर्दियों की छुट्टियां) घोषित की जा सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को कोहरे और पाला पड़ने की संभावना को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले हफ्तों में विजिबिलिटी कम होने और तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।