हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ अंतिम टेल तक ...

    अंतिम टेल तक पहुंचाया पानी अब हर घर की रसोई तक पहुंचेगा नल से जल : मुख्यमंत्री

    Haryana Assembly Elections

    जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से मनोहर लाल का किया स्वागत |Haryana Assembly Elections

    • भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया

    रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। (Haryana Assembly Elections) मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को दक्षिणी हरियाणा के लोगों का दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री ने दक्षिणी हरियाणा की नब्ज पानी पर बोलना शुरू किया तो उपस्थित जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट से मनोहर लाल का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को पंजाब से अलग करने का अगर श्रेय जाता है तो वह दक्षिणी हरियाणा को जाता है। इसी क्षेत्र से हरियाणा की मांग थी और 1 नवंबर 1966 में हरियाणा अलग से मानचित्र पर आया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को दक्षिणी हरियाणा के कोसली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    दक्षिणी हरियाणा में 48 साल बाद अंतिम टेल तक पहुंचा पानी

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के निर्माण करने वाले क्षेत्र की पिछली सरकारों ने नहीं सुनी और यह इलाका पिछड़ता चला गया। मनोहर लाल ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में सबसे बड़ी समस्या पानी की है। हमारी सरकार ने इसे समझा और 48 साल बाद हमने आखिरी टेल तक पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा अगले पांच साल में इस क्षेत्र की पानी की समस्या को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा, क्योंकि इसकी हमने प्लानिंग कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब रसोई में नल से शुद्ध जल पहुंचेगा। इस पर काम चल रहा है। उन्होंने खास बात बोलते हुए कहा कि मसानी डैम काफी वर्षों से सूखा पड़ा था। हमारी सरकार ने यमुना का पानी डैम में डाला और नतीजा आपके सामने हैं कि यहां का पानी का लेवल 25 से 30 फुट ऊपर आया है।

    हर घर में पहुंचाया रसोई गैस |Haryana Assembly Elections

    • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के हर घर में रसोई गैस पहुंचा है।
    • सभी के घर में रसोई गैस सिलेंडर है।
    • अगर किसी के घर में नहीं है। तो वह अपना कार्ड लेकर सरकारी अधिकारी के कार्यालय जाए।
    • उसे 48 घंटे में मिल जायेगा। अगर नहीं मिलता है।
    • तो बताना अभी आचार संहिता के कारण तो कुछ नहीं कह सकता हूं,
    • लेकिन अगली सरकार बनते ही ऐसे लोगों को ठीक कर दूंगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।