हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश हरियाणा बोर्ड...

    हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आज

    Hisar News

    शिक्षा विभाग, राज्य और पुलिस प्रशासन ने कसी कमर (Examination)

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश दुहन)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परिक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परिक्षाओं के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। ये परिक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी (Examination)। नकल रहित परीक्षाओं के संचालन के लिए बोर्ड, शिक्षा विभाग, राज्य प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा भी प्रबंध किए जा चुके हैं।

    7 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    परीक्षाओं में कुल 7 लाख 41 हजार 460 परीक्षार्थी प्रदेश भर में 1685 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। जिनमें 10वीं के तीन लाख 61 हजार 329 परीक्षार्थी तो 12वीं के दो लाख 32 हजार 157 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वही मुक्त विद्यालय के 10वीं के 89 हजार 423 तो 12वीं के 58 हजार 551 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। (Examination)सभी परीक्षााएं एक ही सत्र में दोपहर साढ़े 12 बजे से सांय तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने सोमवार को भिवानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

    10वीं के तीन लाख 61 हजार 329 तो 12वीं के दो लाख 32 हजार 157 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    चेयरमैन व सचिव ने बताया कि परीक्षा में सैकेंडरी नियमित के तीन लाख 47 हजार 809 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें एक लाख 55 हजार 743 छात्राएं व एक लाख 92 हजार 066 छात्र परीक्षाएं देंगे। वहीं सैकेंडरी री-अपीयर के 13 हजार 520 परीक्षार्थियों में 5 हजार 373 छात्राएं व 8 हजार 147 छात्र परीक्षाएं देंगे।(Examination) चेयरमैन ने बताया कि इसी प्रकार सीनियर सैकेंडरी शैक्षिक में दो लाख 15 हजार 513 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें से एक लाख 729 छात्राएं व एक लाख 14 हजार 784 छात्र परीक्षाएं देंगे। वहीं सीनियर सैकेंडरी रि-अपीयर के 16 हजार 644 परीक्षार्थियों में तीन हजार 702 छात्राएं व 12 हजार 941 छात्र परीक्षाएं देंगे। मुक्त विद्यालय के 10वीं के 89 हजार 423 तो 12वीं के 58 हजार 551 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    हरियाणा मुक्त विद्यालय की परीक्षा की जानकारी देते हुए चेयरमैन व सचिव ने बताया कि सैकेंडरी के 22 हजार 461 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 6 हजार 933 छात्राएं, 15 हजार 527 छात्र व एक ट्रांसजेंडर परीक्षा देंगे। वहीं सैकेंडरी री-अपीयर के 66 हजार 962 परीक्षार्थियों में 26 हजार 695 छात्राएं व 40 हजार 267 छात्र परीक्षा देंगे। वहीं सीनियर सैकेंडरी नियमित के 32 हजार 853 परीक्षार्थियों में 10 हजार 528 छात्राएं तो 22 हजार 325 छात्र परीक्षा देंगे। वहीं सीनियर सैकेंडरी रि-अपीयर 25 हजार 698 परीक्षार्थियों में सात हजार 619 छात्राएं व 18 हजार 079 छात्र परीक्षा देंगे।

    प्रदेश भर में 1685 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

    उन्होंने बताया कि परीक्षा के नकल रहित संचालन के लिए 327 फ्लार्इंग स्क्वैड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि परिक्षाओं के दौरान केन्द्रों की मॉनिटरिंग के लिए प्रदेश भर में 7 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 413 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील व अंतिसंवेदनशील है तो वहीं इस वर्ष 80 परीक्षा केन्द्र नए स्थापित किए गए हैं। परीक्षाओं में 28 हजार 580 सुपरवाईजर, उप केंद्र अधीक्षक, आब्जर्वर एवं 1685 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

    किस जिले में कितने सैंटर

    • अंबाला – 71
    • भिवानी – 92
    • फरीदाबाद – 93
    • फतेहाबाद – 72
    • गुरुग्राम  – 68
    • हिसार – 138
    • झज्जर – 60
    • जीन्द – 101
    • करनाल – 97
    • कैथल – 90
    • कुरुक्षेत्र – 61
    • महेन्द्रगढ़ -58
    • पंचकूला – 28
    • पानीपत – 86
    • रेवाड़ी – 66
    • रोहतक – 61
    • सरसा – 93
    • सोनीपत – 97
    • यमुनानगर – 74
    • नूंह – 58
    • पलवल – 80
    • चरखी दादरी – 41

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।