हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कक्षा 9वीं से...

    कक्षा 9वीं से 12वीं ऑनलाइन एनरोलमेंट के लिए तिथियां निर्धारित

    Haryana Board of School Education Sachkahoon

    Haryana Board of School Education

    विद्यालय 18 अक्तूबर से कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन : बोर्ड अध्यक्ष

    भिवानी(इन्द्रवेश)  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board of School Education) द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के एनरोलमेंट 18 अक्तूबर से ऑनलाइन आरंभ होगें। यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 9वीं से 12वी राजकीय व अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड से स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं गुरूकुलों की एनरोलमेंट भरने के लिए बोर्ड वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर दिए गए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    11वीं के छात्रों को 50 रूपये प्रति छात्र प्रश्र पत्र शुल्क अतिरिक्त जमा करवाना होगा।

    उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया बिना विलंब शुल्क 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक, 200 रूपये शुल्क सहित 2 से 8 नवंबर तक, 300 रूपये शुल्क सहित 9 से 15 नवंबर तक तथा एक हजार रूपये शुल्क सहित 16 से 22 नवंबर तक आवेदन तथा छात्रों के विवरणों में 23 से 29 नवंबर तक शुद्धि कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए 150 रूपये एवं अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के लिए 200 रूपये प्रति विद्यार्थी शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों को 50 रूपये प्रति छात्र प्रश्र पत्र शुल्क अतिरिक्त जमा करवाना होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here