हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हरियाणा की बे...

    हरियाणा की बेटी तनिष्का यादव ने रचा इतिहास, नीट 2022 में टॉपर

    भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा के नारनौल निवासी तनिष्का यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने पूरे देश में टॉप किया है। (Tanishka Yadav topper in NEET ) तनिष्का को परीक्षा में 720 में से 715 अंक प्राप्त हुए है। आपको बता दें कि नारनौल के गांव मिर्जापुर बाछोद की रहने वाली है। तनिष्का 10वीं तक की पढ़ाई नारनौल में की। तनिष्का ने नीट की तैयारी 10वीं से ही शुरू कर दी थी।

    यह भी पढ़े:- कार हादसे की स्थिति में आपको बचाएगा Apple iPhone 14, आया खास फीचर

    ईशान पहली बार में ही बने यूपी नीट टॉपर | Tanishka Yadav

    उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी ईशान अग्रवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में पहली ही बार में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है उन्हें परीक्षा में 99़ 99 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए है। ईशान की देश में 34 वीं रैंक है। उनके पिता डॉ. पीयूष अग्रवाल बरेली में एक निजी मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं। मां डॉ. रुचिका गोयल गायनोकोलॉजिस्ट हैं।

    बड़ी बहन नारायणी अग्रवाल मणिपाल से एमबीबीएस कर रही हैं। ईशान ने हार्टमैन कॉलेज बरेली से इंटर की पढ़ाई की है। राष्ट्रीय प्रशिक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा करायी जाने वाली इस परीक्षा में पहली ही बार में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने वाले ईशान ने बताया कि उसने नीट की परीक्षा की तैयारी कक्षा 10 से ही शुरू कर दी थी। ईशान की सफलता पर पूरा परिवार गदगद है। ईशान ने इंटर का परिणाम आने के दौरान ही कहा था कि उनका सेलेक्शन नीट की परीक्षा में हो जाएगा। उनका एग्जाम बेहतर गया था। उनका लक्ष्य कार्डियोलॉजिस्ट बनना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here