हमसे जुड़े

Follow us

33.6 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कल्पना स्कूल ...

    कल्पना स्कूल में मनाया 57 वां हरियाणा दिवस

    Kharkhoda News
    कल्पना स्कूल में मनाया 57 वां हरियाणा दिवस

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। खांडा मार्ग पर स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ (Kalpana Chawla Vidyapeeth)  में 57 वां हरियाणा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हरियाणवी वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे। सभी विद्यार्थी बहुत ही मनमोहक लग रहे थे, जिसमें लड़कियां दामन, कुर्ता चुनरी, बोरला, लगाकर नजर आई व लड़के धोती, कुर्ता खंडवा में नजर आ रहे थे। विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही सुंदर लोक नृत्य,रागिनी, कविता आदि की प्रस्तुति की गई। जिनके माध्यम से हमारी हरियाणवी संस्कृति को दिखाया गया। Kharkhoda News

    प्राचार्या उषा वत्स ने कहा कि हरियाणा 1 नवंबर 1966 को पंजाब राज्य से अलग करके बनाया गया। उस समय हरियाणा राज्य में 7 जिले थे। हिंदी भाषा बोले जाने वाले क्षेत्र को हरियाणा में तथा पंजाबी भाषा बोले जाने वाले क्षेत्र को पंजाब में शामिल किया गया था। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हरियाणवी संस्कृति, हरियाणवी धरोहर की कुछ मुख्य बातें बताई व सभी विद्यार्थियों को अपने संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

    विद्यालय प्रबंधक धर्मराज खत्री ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखने के लिए हमें अपनी वेशभूषा को नहीं छोड़ना चाहिए हमारी संस्कृति हमारा खानपान विश गुस्सा ही हमारे असली धरोहर मानी जाती है । धरोहर को जीवित रखना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियों तक इन्हें पहुंचा सकते हैं। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई स. वल्लभ भाई पटेल की जयंती

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here