हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दिल्ली की नकल...

    दिल्ली की नकल ही कर ले हरियाणा सरकार : सुशील गुप्ता

    Haryana government should copy Delhi Sushil Gupta
    सच कहूँ/इन्द्रवेश दुहन भिवानी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार खुद अस्पतालों व स्कूलों की हालत नहीं सुधार सकती तो वो दिल्ली की नकल मार ले। साथ ही कहा कि हरियाणा के कोरोना संक्रमित सीएम व मंत्री सरकारी अस्पतालों में भर्ती होते तो कुछ अस्पतालों की तो हालत सुधरती। वे सोमवार को जिले के गांव चांग में आम आदमी पार्टी द्वारा खोले गए ऑक्सीजन जांच केन्द्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पांच सालों में वहां अस्पतालों व स्कूलों की हालत सुधारी है। इसके साथ ही उन्होंने चुटकी ली और कहा कि हरियाणा सरकार खुद सुधार नहीं कर सकती तो दिल्ली सरकार की नकल मार ले। साथ ही कहा कि हरियाणा के सीएम और कई मंत्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। अगर ये प्राईवेट की बजाय सरकारी अस्पतालों में भर्ती होते तो कुछ अस्पतालों की तो हालत सुधरती। उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया सरकारी अस्पतालों में खुद को असुरक्षित मानते हैं तो जनता को क्या भगवान भरोसे छोड़ा है। सुशील गुप्ता ने बरोदा उपचुनावों के सवाल पर कहा कि आम आदमी पार्टी न तो बरोदा में कोई उम्मीदवार उतारेगी और न ही किसी पार्टी का विरोध या समर्थन करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।